भोपाल

राहुल गांधी ‘बुड्ढा-डोकरा’- अब काहे के जवान, इंदौर के कार्यक्रम पर भड़के बीजेपी नेता

MP BJP Lashes Out At Rahul Gandhi : बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता को बताया बुजुर्ग
2 min read
Sep 15, 2026
इंदौर कार्यक्रम पर भड़की बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया बुड्ढा
इंदौर कार्यक्रम पर भड़की बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया बुड्ढा - rahul gandhi फोटो सोर्स : X MP congress

BJP Lashes Out At Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को एमपी आ रहे हैं। वे इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे राहुल गांधी और कांग्रेस की gen z को लुभाने की कोेशिश मानी जा रही है। पूरी पार्टी इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने की हर कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को युवा नेता बताते हैं जिसपर बीेजेपी तंज कस रही है। इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर भड़के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी राहुल के लिए बोल बिगड़ गए। यहां तक कि पूर्व सीएम उमा भारती ने उन्हें ‘बुड्ढा-डोकरा’ कह डाला जबकि एक अन्य पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनपर तीखी टिप्पणी की।

युवाओं को साधने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड रही। इसके लिए जहां एक ओर इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं वहीं प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट काउंसलिंग में एग्जिट पेनल्टी वापस लेने की भी सरकार से मांग की है। इसके लिए उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट यूजी की काउंसलिंग में विद्यार्थियों पर आवंटित सीट छोडऩे के लिए लगाई गई 2 लाख की एग्जिट पेनल्टी को अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, रूल बुक में राउंड-2 तक आवंटित सीट छोडऩे पर केवल प्रवेश शुल्क देय बताया गया था। विद्यार्थियों ने इसी नियम पुस्तिका के आधार पर काउंसलिंग में भाग लिया था। जीतू पटवारी ने कहा कि मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि ऑल इंडिया एमसीसी तथा अन्य राज्यों की काउंसलिंग प्रक्रिया अभी जारी थी।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा

जीतू पटवारी के बयान के बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई। भाजपा नेताओं ने सीधे राहुल गांधी को घेरा। प्रदेश की पूर्व सीएम व पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने तो बेहद तीखा कमेंट किया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘बुड्ढा’ और ‘डोकरा’ कह डाला।

राहुल की उम्र में तो नाती-पोते होते हैं

इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी तो खुद बूढ़े हो गए हैं। उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो गई है। राहुल गांधी डोकरा हो गए हैं। उमा भारती ने कहा- इस उम्र में तो नाती- पोते हो जाते है। वो काहे के जवान। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानेंगे राहुल गांधी को नहीं।

कहीं भी नाराज होने की वजह ढूंढ लेते राहुल गांधी

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी को ‘नाराज फूफा’ कहा था। उन्होंने कहा कि वे कहीं भी नाराज होने की वजह ढूंढ ही लेते हैं।

Updated on:
15 Sept 2026 11:07 am
Published on:
15 Sept 2026 10:19 am