भोपाल

मंडल चुनाव में उम्र को लेकर पनपी नाराजगी, जिला चुनाव से पहले पार्टी करेगी बड़ी बैठक

प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के चार सदस्यों के साथ ही एक पूर्व संगठन महामंत्री और कुछ पूर्व मंत्रियों ने इस मामले में प्रदेश संगठन से शिकायत की है।
less than 1 minute read
Nov 20, 2019
bjp_1.jpg
bjp

भोपाल। भाजपा में मंडल अध्यक्षों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष कर देने के बाद कई जिलों में स्थानीय स्तर नेताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के चार सदस्यों के साथ ही एक पूर्व संगठन महामंत्री और कुछ पूर्व मंत्रियों ने इस मामले में प्रदेश संगठन से शिकायत की है।

इन नेताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष की उम्र सीमा तय करने का निर्णय संगठन को समय पर बड़े नेताओं को बता देना चाहिए था ताकि वे समय रहते जिले के नेताओं के साथ समन्वय बैठा सके। आखिरी वक्त में चुनाव कार्यक्रम के साथ यह जानकारी भेजी गई इससे चुनाव लडऩे से वंचित रह गए कई कार्यकर्ता नाराज हैं।

मंडल चुनाव में आखिरी वक्त तक कई जिलों में उम्र के फेक्टर के कारण ही फैसला नहीं हो सका। भाजपा को मंडल चुनाव 15 और 16 नवंबर को पूरे कर लेने थे। लेकिन मंगलवार शाम तक 48 जिलों के ही परिणाम घोषित हो पाए थे। 8 जिलों में अभी पेंच फंसा हुआ है।

अब भाजपा करेगी पदाधिकारियों की बैठक-

जिला अध्यक्ष और प्रदेश समिति के सदस्यों के लिए ऐसी स्थिति न बनें इसे लेकर प्रदेश संगठन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिलों के चुनाव से पहले संगठन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही बड़े नेताओं की एक बैठक करेगा। जिसमें साफ-साफ बताया जाएगा कि उम्र का फार्मूला केंद्रीय संगठन के आदेश पर लागू किया गया है और जिला अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष रखी गई है। इस बैठक में नाराज नेताओं को समझाने का प्रयास भी किया जाएगा।

Published on:
20 Nov 2019 08:30 am