भोपाल

कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख लोगों को जुटाकर राहुल के मेगा शो का जवाब देगी भाजपा, एमपी में पहली बार एक मंच पर दिखेंगे मोदी और शाह

भाजपा द्वारा इस कार्यकर्ता महाकुंभमें10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 11:22 AM IST
#KaryakartaMahakumbh
कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख लोगों को जुटाकर राहुल के मेगा शो का जवाब देगी भाजपा, एमपी में पहली बार एक मंच पर दिखेंगे मोदी और शाह

भोपाल. पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करेंगे। इस आयोजन में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे। यहां दोनों नेता कार्यकर्ता महाकुंभ में शिरकत कर रहे करीब 10 लाख लोगों को संबोधित करेंगे। भापा द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ है।

पहली बार मंच में एक साथ होंगे मोदी-शाह: मध्य प्रदेश में भाजपा की राजनीति में ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष एक साथ एक मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मप्र में यह पहली बार होगा, जब अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी एक साथ एक मंच पर दिखेगी। पार्टी के कार्यक्रमों को छोड़कर आमतौर पर मोदी और शाह एक मंच पर नहीं आते हैं। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चार राज्यों के विधानसभा चुना के बाद देश में लोकसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में बीजेपी इस कार्यकर्ता महाकुंभ से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए विपक्षियों को बडां संकेत दे रही है। पीएम मोदी और अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

राहुल के मेगा रोड शो का जवाब है महाकुंभ: हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए मेगा रोड शो का आयोजन किया था। राहुल गांधी के रोड शो को संकल्प यात्रा नाम दिया गया था। राहुल ने भोपाल में रोड शो करते हुए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं, बीजेपी महाकुंभ का आयोजन कर भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश में १५ सालों से भाजपा की सरकार है कांग्रेस सत्ता के वनवास को खत्म करने की कोशिश में लगी है वहीं, आज के महाकुंभ के बाद भाजपा चौथी बार सत्ता में आने के अपने दावे को मजबूत करेगी।

जुटेंगे 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता : भाजपा द्वारा इस कार्यकर्ता महाकुंभमें 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। कई एकड़ में फैले पंडाल में नेताओं के बड़े बड़े कटआउट लगाए गए हैं। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए 20 गेट बनाए गए हैं, जहां 125 मेटल डिटेक्टर फ्रेम लगाए गए हैं। वहीं, पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Published on: