Indira Gandhi- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को केजीबी–सीआईए से जुड़े आरोपों से लेकर, कच्चातिवु द्वीप तक के मुद्दों पर घेरा
Indira Gandhi- भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। वे प्रधानमंत्री को कंप्रोमाइज्ड पीएम कह रहे हैं। अब बीजेपी ने जोरदार पलटवार करते हुए इसका जवाब दिया है। पार्टी ने कांग्रेस की सबसे कद्दावर नेता मानी जानेवाली पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को कंप्रोमाइज्ड करार दिया। उनके खिलाफ बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स हेंडल पर मोर्चा खोला। इनमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को केजीबी–सीआईए से जुड़े आरोपों से लेकर, कच्चातिवु द्वीप तक के मुद्दों पर घेरा। एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें इंदिरा गांधी की ‘लौह महिला’ की छवि पर प्रहार करते हुए उनके कंप्रोमाइज़्ड की कहानी बताई गई है।
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इनमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के फैसलों और नीयत पर सवाल उठाए। उनके ‘राष्ट्रहित’ पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा किया।
इंदिरा का ‘कम्प्रोमाइज़्ड’ मॉडल… जब शासन व्यवस्था से अधिक महत्व गांधी-नेहरू परिवार के भाई-भतीजावाद को मिला, और इसकी कीमत देश के करदाताओं को चुकानी पड़ी। सत्ता सेवा का माध्यम थी या परिवार की विरासत? इतिहास इस राजनीति को याद रखेगा।
1971 में ऐतिहासिक विजय के बाद भी 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को क्यों रिहा कर दिया गया! लेकिन निर्दयतापूर्वक अपने 56 भारतीय सैनिकों को दुश्मन की जेलों में मरने के लिए छोड़ दिया। क्या सत्ता की कूटनीति ने अपने ही सैनिकों के सम्मान से समझौता किया? राष्ट्र आज भी जवाब चाहता है।
कथित ‘आयरन लेडी’ का काला सच? केजीबी–सीआईए से जुड़े आरोपों से लेकर कच्चातिवु द्वीप के मुद्दे तक, क्या राष्ट्रीयहित बार-बार समझौतों की भेंट चढ़ाए गए? नेतृत्व की कठोर छवि और निर्णयों की वास्तविकता, इतिहास इन सवालों से बच नहीं सकता।
कहानी कथित आयरन लेडी इंदिरा गांधी के कम्प्रोमाइज़्ड की...
छवि ‘लौह’ की गढ़ी गई,
लेकिन फैसलों में बार-बार राष्ट्रहित क्यों झुका?
सख़्ती के दावे बहुत हुए,
पर इतिहास गवाह है, कई निर्णय देश को महंगे पड़े।
नारों से नहीं, परिणामों से नेतृत्व की पहचान होती है।
वीडियो में कहा-क्या आपको पता है, इंदिरा गांधी आयरन लेडी नहीं थी बल्कि कंप्रोमाइज्ड पीएम थीं… कभी सीआइए के पैसों से कुर्सी बचाना तो कभी सीआईए के लिए देश को गिरवी रख देना…