BJP विधायक की केजरीवाल पर गंदी टिप्पणी, पिता की सुहागरात पर बोले, देखें VIDEO

मध्यप्रदेश में भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेस ने भी टिप्पणी की है।

2 min read
Oct 05, 2016
Mla rameshwar sharmas

भोपाल। POK में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करने वाले दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने के नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ दिल्ली में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एक महिला ने चप्पल फेंककर अपना विरोध दर्ज किया, वहीं राजस्थान के एक कार्यक्रम में आए केजरीवाल पर फिर से शाही फेंकी गई।


इधर मध्यप्रदेश में भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेस ने भी टिप्पणी की है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबसे एक कदम आगे बढ़ते हुए केजरीवाल पर अभद्र ही टिप्पणी कर डाली। उन्होंने उनके माता-पिता के बारे में टिप्पणी करते हुए निजी पलों के सबूत तक मांग लिए।


क्या बोले विधायक रामेश्वर शर्मा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता के निजी पलों के साक्ष्य दें उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। वे बैरागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपने माता पिता का सबूत देखकर ही अपने पिता पर भरोसा करें। गौरतलब है कि भोपाल के हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा पहले भी कई बार अपनी टिप्पणियों पर विवादों में रहे हैं। उनका दो बार आडियो भी वायरल हो चुका है।





सेना का मनोबल गिराने वाला है केजरीवाल का बयान
प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी केजरीवाल पर बयान आया है। चौहान ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना न सिर्फ सेना का मनोबल गिराने वाला कदम है, बल्कि ऐसा करने वाले सामाजिक पाप भी कर रहे हैं। नंद कुमार सिंह चौहान जबलपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सिंधिया बोले- सबूत मांगना गलत
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार जो बताती है उस पर भरोसा करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगना गलत है।
Published on:
05 Oct 2016 04:35 pm
Also Read
View All