भोपाल

ससुराल में पार्टी की जीत पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मनाया जोरदार जश्न, खिलाई झालमुड़ी

Hemant Khandelwal - हेमंत खंडेलवाल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कोलकाता में मेरी ससुराल भी है। विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर कई ट्वीट भी किए
2 min read
May 04, 2026
BJP President Hemant Khandelwal Celebrates Grand Victory at His In-laws' Home
BJP President Hemant Khandelwal Celebrates Grand Victory at His In-laws' Home (Photo:FB)

Hemant Khandelwal - सोमवार को देश के 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रारंभ हुई। शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को खासी बढ़त मिली। रुझान आने के साथ साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी जश्न में शरीक हुए। उन्होंने खुद अपने हाथों से कार्यकर्ताओं, नेताओं को झालमुड़ी खिलाकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कोलकाता में तो मेरी ससुराल भी है। उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर कई ट्वीट भी किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों ने राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध वोट दिया।

खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटते दिखे

विधानसभा चुनावों में बीजेपी के कमाल के प्रदर्शन पर प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं को यहां झालमुड़ी खिलाई जा रही है। खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटते दिखे। उन्होंने विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल में जीत पर खुशी जाहिर की। कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही है।

कार्यकर्ताओं, नेताओं से मजाक करते हुए कहा कि कोलकाता में मेरी ससुराल है

बीजेपी के असाधारण प्रदर्शन पर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बेहद प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंनें कार्यकर्ताओं, नेताओं से मजाक करते हुए कहा कि कोलकाता में तो मेरी ससुराल है। इसलिए झालमुड़ी मेरे लिए कोई नई चीज नहीं है।

झालमुड़ी के साथ बंगाल जीत का जश्न!

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर कई ट्वीट भी किए। अपने एक्स हेंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटते दिख रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा—
झालमुड़ी के साथ बंगाल जीत का जश्न!

राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध राज्य की जनता की एकजुटता का परिचायक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर एक अन्य ट्वीट में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध राज्य की जनता की एकजुटता का परिचायक बताया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

पश्चिम बंगाल की जनता ने बता दिया है कि राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध वह एकजुट है एवं उन्हें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। आज भाजपा पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

Published on:
04 May 2026 03:01 pm