15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interview: ‘सही पकड़े हैं…!’ मर्यादा में रहकर नोक-झोंक से मिला प्यार, अंगूरी भाभी ने जेन-जी को दिया मैसेज

Actress Shivangi Atre: जंबूरी मैदान में पत्रिका प्रजेंट्स विमल भोजपाल गरबा महोत्सव में टीवी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) मुख्य आकर्षण रहीं। शुभांगी ने भोपाल के गरबा क्रेज, अपने किरदार और युवाओं को संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
2 min read
Google source verification
अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (Photo Source - Patrika)

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (Photo Source - Patrika)

Bhopal news:मध्यप्रदेश में भोपाल शहर के जंबूरी मैदान में आयोजित 'पत्रिका प्रजेंट्स विमल भोजपाल गरबा महोत्सव' में बीते दिन शहरवासियों का उत्साह और भक्ति भाव चरम पर था। इस महाआयोजन में 25 हजार से अधिक पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे युवाओं और कपल्स ने हिस्सा लिया। ढोल-ताशों की थाप और डांडिया की खनक के बीच देर रात गरबे का दौर चला टीवी अभिनेत्री शिवांगी अत्रे आकर्षक का केन्द्र रहीं। पूरा मैदान पारंपरिक धुनों से गूंजता रहा।

गरबे के तीसरे दिन बुधवार को 'भाभी जी घर पर हैं..' की अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे गरबा आयोजन में शामिल हुई तो जनता में जोश आ गया। अपनी खास शैली और डॉयलॉग "सही पकड़े हैं!" से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शुभांगी से बात के खास अंश…

प्रश्न: भोपाल आकर कैसा लगा कैसे देखती है यहां गरबा के क्रेज को लेकर ?

उत्तर: मैं अपने घर आई हूं। यहां सभी अपने हैं। लोगों का प्यार और खासकर नवरात्रि के दौरान भोपाल का गरबा क्रेज गजब का होता है, गरबा क्रेज और उत्साह गजब का है। मेरे लिए आयोजन खास है। माता पिता भी साथ हैं।

प्रश्न: अंगूरी भाभी' का किरदार आज भी आइकॉन है। इतने लंबे समय तक ताजगी बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण रहा है?

उत्तर: इस सीरियल में भी किरदार आम जीवन से जुड़े हैं। निभाने के लिए मेहनत भी बहुत की। अंगूरी भाभी के किरदार में मासूमियत, एक डेडीकेशन और मर्यादा में रहते हुए नोंक झोंक और फलर्टिंग ने इसे मजेदार और यादगार बनाया। परिवारों से सीधे जोड़ा।

प्रश्न: युवा पीढ़ी यानि जेन जी के लिए आपका फेस्टिव सीजन का क्या मैसेज है?

उत्तर: बदलाव प्रकृति का नियम है और आज की युवा पीढ़ी जिस एनर्जी के साथ त्योहार मनाती है, वह बहुत अच्छा है। बस, मेरा मानना यह है कि मॉडर्न स्टाइल के चक्कर में हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए।

प्रश्न: जब आप भोपाल आती हैं, तो यहां की कौन सी चीज़ या फूड आपको सबसे ज्यादा खींचता है?

उत्तर: अरे, बात जब खाने की हो तो इंदौरी-भोपाली स्वाद का मुकाबला कहीं नहीं है! पोहे, चाट और स्ट्रीट फूड की तो मैं पहले से ही फैन रही हूं। जायके का लुत्फ उठाना बिल्कुल नहीं भूलती।