पुलिस इकाइयों को संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की निर्धारित प्रारूप में सेवा विवरण तैयार करना होगा। इसमें अधिकारी-कर्मचारी का नाम, भर्ती के समय चयनित संवर्ग, वर्तमान पद, वरिष्ठता सूची में क्रमांक, नियुक्ति और पूर्व में मिली पदोन्नति की तारीख, जन्मतिथि, गृह जिला, शैक्षणिक योग्यता और विभागीय प्रशिक्षण और अन्य कॉलम शामिल है। लंबित विभागीय कार्रवाई, निलंबन अथवा अभियोजन से जुड़ी स्थिति भी स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होंगी।