भोपाल

VD Sharma – पुश्तैनी गांव में रो पड़े वीडी शर्मा, जानें किसकी याद में छलक उठे आंसू

BJP President VD Sharma Morena News

2 min read
May 05, 2024
BJP President VD Sharma Morena News

VD Sharma - मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी के अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) रविवार को अपने पुश्तैनी गांव पहुंचे तो भावुक हो उठे। वे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने पैतृक ग्राम सुरजनपुर गए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां उनके आंसू छलक उठे। उन्होंने बमुश्किल अपने जज्बातों को काबू में किया। इस घटना का सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो भी सामने आया है जोकि जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

वीडी शर्मा चुनाव प्रचार के लिए मुरैना गए थे जहां से वे अपने गांव सुरजनपुर चले गए। वे अपने पुश्तैनी घर भी गए और सभी परिजनों से मिले। गांव के अन्य लोगों से भी ​मुलाकात की। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनके आंसू छलक उठे। पुराने दिनों की याद में वीडी शर्मा रो पड़े।

अपने गांव में अपनों के बीच कार्यक्रम हुआ तो वे जज्बाती हो उठे। पुराने दिनों को याद करते हुए उनके आंसू निकल पड़े। जनसभा को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा भावुक होकर बोले— आप सभी के आशीर्वाद से ही आज इस जगह पर हूं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

बता दें कि विष्णु दत्त शर्मा यानि वीडी शर्मा मूलरूप से मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने सन 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण की। इसके बाद ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की। बाद में एमएससी भी की।

वे लगातार 32 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। वीडी शर्मा को संघ का करीबी माना जाता है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। इसके बाद शर्मा भारतीय जनता पार्टी में संगठन में कई पदों पर रहे।

Updated on:
05 May 2024 08:37 pm
Published on:
05 May 2024 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर