भोपाल

भाजपा की पहली सूची: 10 सांसद फिर मैदान में, पांच के टिकट कटे; 1 की सीट बदली और 4 नए चहेरों को मौका

भाजपा की पहली सूची: 10 सांसद फिर मैदान में, पांच के टिकट कटे; 1 की सीट बदली और 4 नए चहेरों को मौका

2 min read
Mar 24, 2019
भाजपा की पहली सूची: 10 सांसद फिर मैदान में, पांच के टिकट कटे; 1 की सीट बदली और 4 नए चहेरों को मौका

भोपाल.भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 नाम जारी किए गए हैं, जबकि इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसी सीटों को अभी होल्ड कर लिया गया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 5 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं वहीं, चार नए चेहरों को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भी नाम है। नरेन्द्र सिंह तोमर की सीट को बदला गया है इस बार वो ग्वालियर से नहीं बल्कि मुरैना से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2014 में नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।

किन सांसदों के कटे टिकट

सांसद: मुरैना से सांसद अनूप मिश्रा
क्यों कटा टिकट: विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें भितरवार से टिकट दिया था लेकिन वो भितरवार विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि इसी कारण से उन्हें मुरैना से टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि ग्वालियर से भी उनके चुनाव लड़ने की संभावना है।

सांसद: भिंड से सांसद भागीरथ प्रसाद
क्यों कटा टिकट: कमजोर परफॉरमेंस के कारण मौका नहीं मिला

सांसद: उज्जैन से सांसद चिंतामणि मालवीय
क्यों कटा टिकट: कमजोर परफॉरमेंस के कारण मौका नहीं मिला।

सांसद: शहडोल सांसद ज्ञान सिंह
क्यों कटा टिकट: उम्रदराज और क्षेत्र में स्थिति कमजोर

सांसद: बैतूल से ज्योति धुर्वे
क्यों कटा टिकट: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के कारण टिकट कटा


10 सांसदों को दोबारा टिकट
भाजपा ने अपनी लिस्ट में 10 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। हालांकि इनमें से केवल एक सांसद का क्षेत्र बदला गया है। नरेन्द्र सिंह तोमर को इस बार मुरैना से टिकट मिला है।

इन सांसदों को दोबारा मिला टिकट










लोकसभा सीटकिसे मिला टिकटक्यों मिला टिकट






















































मुरैनानरेन्द्र सिंह तोमरसीट बदली क्योंकि ग्वालियर से हार का खतरा
जबलपुरराकेश सिंहभाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्र में अच्छी पकड़
टीकमगढ़वीरेन्द्र खटीकजनता के बीच अच्छी इमेज
दमोहप्रह्लाद पटेलपहले भी यहां से सांसद, कोई बड़ा नेता नहीं
सतनागणेश सिंहविधानसभा में अच्छा प्रदर्शन, कुर्मी वोटरों पर पकड़
रीवाजनार्दन मिश्रविधानसभा में जिले की आठों सीटों पर भाजपा की जीत, साफ-सुथरी छवि
मंदसौरसुधीर गुप्तामजबूत जनाधार
खंडवानंद कुमार चौहानमजबूत जनाधार, यहां से कई बार सांसद रहे
सीधीरीति पाठकजातिगत समीकरण, ब्राम्हण वोटरों पर नजर
होशंगाबादउदयप्रताप सिंहमजबूत जनाधार
Updated on:
24 Mar 2019 11:39 am
Published on:
24 Mar 2019 11:35 am
Also Read
View All