भोपाल

‘देश में 2 विचारधारा…पहली BJP, दूसरी कम्यूनिस्ट…’- हेमंत खंडेलवाल

MP Politics: खंडेलवाल खंडेलवाल ने कहा कि देश में दो ही दल विचारधारा आधारित हैं, पहली भाजपा और दूसरा कम्यूनिस्ट..........

2 min read
Mar 29, 2026
BJP State President Hemant Khandelwal (Photo Source: X हैंडल)

MP Politics: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बीते दिन भोपाल और नर्मदापुरम जिले के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग हुआ। इसे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित कर कहा, कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा हैं। इसलिए हमें ऐसा आचरण व्यवहार करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि जनता के बीच निखरे। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं में सीखने की जिज्ञासा हमेशा होनी चाहिए। सीखने की शक्ति से ही आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। भाजपा को लगातार सफलता मिल रही है, इसके बावजूद प्रशिक्षण की जरूरत इसलिए है कि कार्यकर्ताओं को समय व समाज के साथ चलने के लिए तैयार करना होता है।

ये भी पढ़ें

जनगणना 2026: नागरिकों से पूछे जाएंगे ’34 प्रश्न’, टॉयलेट सीट भी बतानी होगी

कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है…

खंडेलवाल खंडेलवाल ने कहा कि देश में दो ही दल विचारधारा आधारित हैं, पहली भाजपा और दूसरा कम्यूनिस्ट। भाजपा समाज आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक है, जबकि कम्यूनिस्ट पार्टी का उनकी विचारधारा के कारण अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा ही नहीं है। कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं। यह अंग्रेजों द्वारा बनाया एक प्लेटफार्म था। गांधीजी भी आजादी के बाद से समाप्त करना चाहते थे।

सीएम-प्रदेश अध्यक्ष के बीच मंथन, जल्द नियुक्ति के संकेत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच शनिवार को सीएम निवास में ज्वलंत मुद्दों को लेकर मंथन हुआ। माना जा रहा है कि इनमें राजनीतिक नियुक्तियों से जुड़ा विषय भी अहम था। सूत्रों के मुताबिक निगम मंडलों, प्राधिकरणों व निकायों में एल्डमैन की नियुक्ति को लेकर काफी कुछ तय हो गया है। बताया जाता है कि सबसे पहले एल्डरमैन फिर निगम-मंडलों, प्राधिकरणों के नियुक्ति आदेश भी जारी होंगे। इसके अलावा भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने पर भी रणनीति बनी है।

मंत्री-विधायक-सांसदों की लगेगी ड्यूटी

एमपी में बीजेपी संगठन और सत्ता में लगातार प्रयोग कर रही है. आम जनता को सीधे मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से जोड़ने के लिए अब एक और नए प्लान पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्लान के मुताबिक आम जनता से मंत्रालय में मुलाकात के लिए मंत्रियों के दिन फिक्स किए जाएंगे। जहां दो दिन तक मंत्री केवल आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके लिए मंत्रियों के दिन तय किए जाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों से संवाद बढ़ाने पर है। हालांकि इस व्यवस्था पर अभी पूरी तरह से सहमति नहीं बनी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में महावीर जयंती की छुट्टी पर बड़ा अपडेट, सरकार ने कलेक्टर को दिया अवकाश घोषित करने का अधिकार

Published on:
29 Mar 2026 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर