भोपाल

बड़ी खबरः इस दिग्गज नेता ने किया सबसे बड़ा दावा, अबकी बार 200 पार

बड़ी खबरः इस दिग्गज नेता ने किया सबसे बड़ा दावा, अबकी बार 200 पार

2 min read
May 04, 2018
bjp state working committee meeting in bhopal election 2018

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कुछ ही देर पहले शुक्रवार को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि 2018 और 2019 में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो प्रदेश को नहीं समझता वो हमारा क्या मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पार।

ये भी पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की घोषणा, शिवराज के नेतृत्व में चौथी बार बनाएंगे सरकार

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभात झा, नरोत्तम मिश्र सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।

अबकी बार 200 पार हमारा लक्ष्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेसी सुन लें, अबकी बार 200 पार है हमारा लक्ष्य। चौहान ने कहा कि दोनों चुनाव में भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वो भूख को नहीं जानते हैं। जो प्रदेश को समझते नहीं वो हमारा मुकाबला क्या करेंगे।

शिवराज यहां भी नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कागज के शेर भाजपा के शेरों का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि शाह अनहोनी को हीनी करने वाले नेता हैं।

एक मजाक पर फूटने लगे लड्डू
चौहान ने गुरुवार को कुर्सी छोड़ने वाले मजाक पर कहा कि आनंद विभाग का आयोजन था। इसमें मजाक में मैने जो बात कही, तो कुछ लोगों के मन में लड्डू फूट पड़े।

रामलाल ने बोली यह बात
कार्यसमिति की बैठक में संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि कांग्रेस फैमिली पार्टी है और भाजपा फैमिलियर पार्टी है। रामलाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए जाने पर कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सबसे अहम होता है। पहले नंद कुमार सिंह चौहान अध्यक्ष थे। अब राकेश सिंह हैं। यह चिंता की बात नहीं, कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़कर रहना जरूरी है।

गौर बोले हम हैं पांडव
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने फिर एक बयान दे डाला। वे इस बार कौरव और पांडवों की लड़ाई का जिक्र कर गए। उन्होंने कहा कि आज से कौरव और पांडवों की लड़ाई शुरू हो गई है। पांडव हम हैं और कौरव कौन है यह समझ जाइए।

ये भी पढ़ें

Big Breaking: ये दिग्गज नेता आधी रात को हुआ भाजपा में शामिल, कांग्रेस के उड़े होश
Published on:
04 May 2018 04:07 pm
Also Read
View All