Diabetes : शुगर की रिपोर्ट बढ़ी तो दवा शुरू कर दी, लेकिन क्या आपने किडनी, दिल और आंखों की जांच कराई? डायबिटीज मरीजों के लिए यही सबसे बड़ी चूक साबित हो सकती है। खून में बढ़ी शुगर इन अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है। शुरुआत में इसके संकेत भी नहीं मिलते। भोपाल में 56 हजार से ज्यादा डायबिटीज मरीज हैं, लेकिन कितनों की किडनी, हार्ट और आंखों की जांच हुई, इसका रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है। चिंता इससे भी बड़ी है। मध्यप्रदेश में हर सातवां वयस्क प्री-डायबिटीज की स्थिति में है।