भोपाल

कांग्रेस पर बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी, एक दिन में एक लाख कांग्रेसी बनेंगे भाजपाई!

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बीजेपी एक साथ कई झटके कांग्रेस को दे सकती है...

less than 1 minute read
Apr 04, 2024
bjp_congress.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक कई कांग्रेस नेता अब तक हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा कांग्रेस को एक बार फिर बड़े झटके देने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश में 5-6 कांग्रेस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चाएं तेजी से उठ रही हैं जिससे सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है।


6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और इसी दिन भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। मध्यप्रदेश में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि एमपी बीजेपी ने स्थापना दिवस पर एक लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जिसे लेकर भाजपा की निचले स्तर तक की इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी आ जाएं और एक रिकॉर्ड बन जाए यही हमारी कोशिश है।
यह भी पढ़ें- LOK SABHA ELECTION 2024 : राम के नाम पर वोट मांगते भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस में नेताओं के पार्टी छोड़ने से भूचाल सा मचा हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ये बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था कि भाजपा के टच में कांग्रेस के 6-7 विधायक हैं। वहीं अगर सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके और पाढुर्ना विधायक नीलेश उइके कांग्रेस छोड़ने का मन बना रहे हैं। वहीं दीपक सक्सेना के भी भाजपा में आने की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।
देखें वीडियो- भाजपा प्रत्याशी ने हाथी से लिया आशीर्वाद- इस बार दिल्ली पहुंच जाएं..

Updated on:
04 Apr 2024 07:43 pm
Published on:
04 Apr 2024 06:19 pm