भोपाल

MP Board Result – 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 23 को, 24 लाख स्टूडेंट की बढ़ी बेकरारी

राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP मंगलवार सुबह ये रिजल्ट घोषित कर देगा। इसी के साथ दोनों परीक्षाओं में शामिल 24 लाख स्टूडेंट की बेकरारी बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Apr 22, 2024

MP Board 5th 8th Result एमपी में बोर्ड पैटर्न की 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के रिजल्ट 5th 8th Result 2024 कल यानि 23 अप्रेल को घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP मंगलवार सुबह ये रिजल्ट घोषित कर देगा। इसी के साथ दोनों परीक्षाओं में शामिल 24 लाख स्टूडेंट की बेकरारी बढ़ गई है।

राज्‍य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 23 अप्रैल को कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम MP Board 5th 8th Result की घोषणा की जाएगी। दोनों कक्षाओं के परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in से डाउनलोड भी किए जा सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि स्टूडेंट अपने रिजल्ट रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके वेबसाइट पर देख सकते हैं। RSKMP कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलवार को सुबह 11.30 बजे जारी करेगा।

स्टूडेंट अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एमपी बोर्ड की 5वीं व 8वीं के परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर जाना होगा।

एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं परीक्षा इस बार 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड की 5वीं परीक्षा में 12 लाख और 8वीं परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम (MP Board 8th5th Result 2024) ऐसे करें चेक
— आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर जाएं
— एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 5वीं या 8वीं' की लिंक पर क्लिक करें
— लॉगिन पेज पर रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
— ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें

Updated on:
25 Apr 2024 12:05 pm
Published on:
22 Apr 2024 07:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर