भोपाल

रोज सिर्फ दो मुठ्ठी खा लें ये 1 चीज, जीवन भर कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

रोज सिर्फ दो मुठ्ठी खा लें ये 1 चीज, जीवन भर कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

2 min read
Mar 05, 2019
khoon ki kmi ko kaise dur kare

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरे इंसान में खून की कमी जैसे विकार देखने को मिल रहे है जिस पर समय रहते काबू ना किया जाए तो ये समस्या बहुत गंभीर बन सकती है। शहर की डॉयटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव बताती है कि एक सर्वे के मुताबिक 60 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनमें खून की कमी है। इसमें महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा है। वे बताती है कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी आयरन की जरूरत होती है शरीर में हीमोग्लोबिन कम होना मतलब व्यक्ति के अंदर सारा आयरन गायब हो जाना और जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो उसे ऑक्सीजन में परेशानी होने लगती है। डॉक्टर्स ने बताया कि आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो आज से ही घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। नीचे कुछ खाने की चीजें बताई जा रही है जो खून बनाने के लिए मशीन की तरह काम करती हैं...

काजू

काजू न केवल खाने में स्वाद होता है बल्कि इसमे कई पौष्टिक गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में खून बनाने में सहायक होते है। इसके लिए आपको डेली करीब दस ग्राम काजू खाने चाहिए। काजू से आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलती है। इसलिए भारत जैसे गर्म देश में इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है। क्योंकि ज्यादा काजू खाना भी शरीर के नुकसानदायक हो सकते हैं।

बादाम

उसी तरह बादाम में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी वाले रोगी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए. बादाम में मैग्रीशियम होता है जो आपको 163 ग्राम कैलोरी का उपभोग करने में मदद करता है।

चिलगोजा

चिलगोजा शरीर में रक्त बढ़ाने में सबसे बड़ा मददगार साबित होता है। दस ग्राम चिलगोजा में करीब 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसे भूनकर भी खाया जा सकता है नहीं तो कच्चा भी खा सकते है, साथ में चिलगोजा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में काम करता है।

मूंगफली

2 चम्मच पीसी मूंगफली में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं, साथ ही मूंगफली में पोटेशियम, मैग्रीलशियम और विटामिन बी भी काफी मात्रा में होता है।

पिस्ता

पिस्ता भी इंसान को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित हुआ है। 28 ग्राम पिस्ते में 1.1 मिलीग्राम आयरन होता है और भारत में पिस्ता आसानी से मिल जाता है। पिस्ते में आयरन के साथ-साथ मैग्रीरशियम और विटामिन बी भी होता है। सूखे पिस्ते का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

अनार के दाने

रोज दिन में खाना खाने के बाद एक मुठ्ठी अंगूर के दाने जरूर खाएं। ऐसा करने से शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती है।

Published on:
05 Mar 2019 02:52 pm
Also Read
View All