भोपाल

बिजनेस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 2 पुरुष, 3 महिलाएं

- लंदन इवनिंग स्पा सेंटर पर छापा

2 min read
Dec 03, 2020
Spa Center

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर से देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने बुधवार को कोलार क्षेत्र के एसके प्लाजा स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिस दौरान पता चला कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने यहां तीन महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

ग्राहक बनकर गया जवान

पुलिस को मुखबिरों से इस बात की जानकारी मिली थी कि कोलार रोड स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम के एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद उसने टीम को दूसरे साथियों को स्पा सेंटर पर बुला लिया। यहां तलाशी ली गई, तो यहां तीन महिलाएं और दो पुरुष मसाज कराने के नाम पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके अलावा तलाशी में यहां आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं है।

वसूली जा रही थी मोटी रकम

पुलिस ने स्पा सेंटर से कई सार रजिस्टर व नकदी भी पाया है। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लोगो से मोटी रकम वसूल कर देह व्यापार किया जा रहा था। यहां दो बैरागढ़ क्षेत्र के पुरुष मसाज कराते हुए मिले। पुलिस ने हितेश लीलानी, नरेन्द्र सिरवानी व स्पा सेंटर के मैनेजर अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया है।

Published on:
03 Dec 2020 02:44 pm
Also Read
View All