भोपाल

अप्रैल में जन्मे लोगों की गुप्त बातें जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अप्रैल में जन्मे लोगों की गुप्त बातें जानकर हैरान रह जाएंगे आप

3 min read
Mar 26, 2019
Horoscope

भोपाल। हर व्यक्ति का रंग-रूप, स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। हम उनके जन्म लेने वाले महिने से भी जान सकते हैं कि ऐसे लोगों का व्यवहार, स्वभाव और रंगरूप कैसा होता है। भोपाल के पं. वल्लभाचार्य शुक्ल के मुताबिक अप्रैल में जन्मे लोग बेहद जिद्दी किस्म के होते हैं, लेकिन प्रकृति और एडवेंचर के शौकीन होते हैं। यह लोग खूबसूरत, हंसमुख और जिद्दी होते हैं। यह लोग दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। अपने स्वभाव के कारण यह एक उदाहरण बन जाते हैं। इन्हें गुलाब का फूल बेहद पसंद होता है। अप्रैल में जन्मे लड़के या लड़कियां रोमांटिक अधिक होती हैं, इन पर मेष राशि का प्रभाव साफ झलकता है।

एडवेंचर के शौकीन होते हैं यह लोग

अप्रैल में जन्मे लोग कुछ अलग दिखते हैं। ज्योतिष शुक्ल के अनुसार इन लोगों में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा काफी होती है। कितना भी काम कर ले यह लोग हमेशा तरोताजा दिखते हैं। आलस्य से यह लोग कभी समझौता नहीं करते हैं।

रोमांटिक बहुत होते हैं

अप्रैल में जन्मे लड़के या लड़कियां काफी खूबसूरत होते हैं। यह लोग प्यार में वफादार माने जाते हैं। इनकी प्रवृत्ति काफी रोमांटिक होती है। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। हंसमुख और मिलनसार अंदाज के कारण इनकी फ्रेंड लिस्ट भी काफी लंबी होती है।

कला से ध्यान खींचते हैं

आर्ट और कल्चर में इनकी रुचि काफी अधिक होती है। यह खुद भी एक अच्छे कलाकार होते हैं। भले ही दूसरे क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन कलात्मक कार्यों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

बेहद जिज्ञासु होते हैं यह लोग

यह लोग हर किसी बात तो जानने में ज्यादा रुचि रखते हैं। इसलिए कहा जाता है कि यह लोग बेहद जिज्ञासु होते हैं। हर बात की तह तक जाकर खोजबीन करना इनका शौक होता है।

पॉजीटिव है इनका जिद्दीपन

इनका जिद्दीपन निगेटिव ही नहीं पॉजिटिव भी हो सकता है। यह लोग जो ठान लेते हैं उसे किसी भी कीमत पर हासिल करके ही दम लेते हैं। किसी बात पर हां कर दी तो वे इसे कमिटमेंट मानकर लग जाते हैं। कभी अपनी बात से नहीं पलटते।

किसी से कमजोर नहीं पड़ते

इनके जुनून के भी क्या कहने। इनके जुनून से किसी का नुकसान हो अथवा लाइफ में कुछ कर दिखाने की इच्छा। इसके अलावा किसी को सबक सिखाने की तमन्ना ही क्यों न हो, यह किसी से कमजोर नहीं पड़ते हैं।

पृकृति में घुल-मिल जाते हैं

यह लोग अपनी लाइफ को बोरिंग नहीं होने देना चाहते हैं। इसलिए एडवेंचर को अपनी लाइफ में जरूरी मानते हैं। इसलिए यह लोग कभी-कभी प्रकृति के करीब पहुंच जाते हैं। पृकृति में जाकर यह जैसे उसमें घुल-मिल जाते हैं।

ऐसा होता है इनका करियर

अप्रैल में जन्मे लोगों का करियर ज्यादातर स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति में बनते देखा गया है। यह लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं। यह लोग अच्छे फोटोग्राफर भी होते हैं। या फोटोग्राफी में जुनूनी होते हैं।

Published on:
26 Mar 2019 12:22 pm
Also Read
View All