भोपाल

बीएसएफ ने जीती कयाकिंग चैम्पियनशिप

अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोट्र्स प्रतियोगिता

2 min read
Dec 17, 2019
बीएसएफ ने जीती कयाकिंग चैम्पियनशिप

कयाकिंग में एसएसबी, केनाइंग में आईटीबीपी एवं रोइंग में पंजाब पुलिस की टीम रनर अप रही।

भोपाल. बड़े तालाब में आयोजित 19वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोट्र्स प्रतियोगिता की ओवर ऑल कयाकिंग चैम्पियनशिप बीएसएफ ने अपने नाम की। सीआरपीएफ ने केनाइंग और आईटीबीपी ने रोइंग चैंपियनशिप पर कब्जा किया। कयाकिंग में एसएसबी, केनाइंग में आईटीबीपी एवं रोइंग में पंजाब पुलिस की टीम रनर अप रही।

मप्र पुलिस की मेजबानी में आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बीएसएफ ने पांच स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक समेत कुल आठ पदक अपने नाम किए। साथ ही कुल 49 अंक हासिल कर चैम्पियनशिप जीती। एसएसबी ने 36 अंक जुटाए और तीन स्वर्ण, तीन रजत मिलाकर ६ पदक जीते। इसके अलावा सीआरपीएफ ने एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। केनोईंग चैम्पियनशिप पर सीआरपीएफ ने कुल 38 अंक हासिल कर अपना कब्जा जमाया।

सीआरपीएफ ने दो स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। केनाइंग की रनरअप आईटीबीपी रही, जिसने 35 अंक जुटाए और तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित ६ पदक अपने नाम किए। केनोइंग में इनके अलावा बीएसएफ ने दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। एसएसबी ने एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य सहित कुल सात पदक अपने नाम किए।


रोइंग चैम्पियनशिप पर तीन स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य सहित कुल ६ पदक और 22 अंक हासिल कर आईटीबीपी ने कब्जा जमाया। रोइंग की रनरअप पंजाब पुलिस रही, जिसने 19 अंक जुटाए और तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य समेत पांच पदक अपने नाम किए। सीआरपीएफ ने तीन स्वर्ण, दो कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए।

एसएसबी के ज्ञानेश्वर सिंह को स्वर्ण
सोमवार को हुई कयाकिंग 200 मीटर एकल स्पर्धा में एसएसबी के ज्ञानेश्वर सिंह ने 00:45.432 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक आईटीबीपी के प्रभात कुमार (00:47.695) और सीआरपीएफ के रविन्दर (00:47.865) ने कांस्य पदक जीता। कयाकिंग की 200 मी. युगल स्पर्धा में एएसबी के पी. नओबा सिंह ने जिशान हुसैन के साथ मिलकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। रजत पदक बीएसएफ के रोहित कुमार व रंजीत एम ने जीता। आईटीबीपी के प्रभात कुमार व रोबिन्द्र सिंह ने कांस्य जीते।

एसएसबी नेकयाकिंग में जीता सोना
कयाकिंग की 200 मी. के-4 स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर एसएसबी ने कब्जा जमाया। एसएसबी टीम में ज्ञानेश्वर सिंह, पी. नाओबा सिंह ,जीशान हुसैन व अरविन्द वाचस्पति शामिल थे। इसका रजत बीएसएफ के रंजीत एम., सत्यपाल तोमर, आयुष सिंह राजावत व दीपक कुमार प्रजापति ने जीता। कांस्य पर आईटीबीपी के सुरेश कुमार, अर्जुन कुमार शर्मा, विष्णु जोसेफ व साजो मैथ्यू ने कब्जा जमाया।

एसएसबी के के. समंदा ने केनोइंग में जीता सोना
केनोइंग 200 मी. व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक एसएसबी के के. समंदा सिंह ने अपने नाम किया। सीआरपीएफ के के.एच. बॉय सिंह ने रजत पदक और बीएसएफ के गणेश येदु ने कांस्य जीता। इसी दूरी की केनाइंग युगल स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर के आदिल मोहीउद्दीन ने इमरान हुसैन के साथ मिलकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक आईटीबीपी के नानो सिंह व रविकान्ता सिंह एवं कांस्य पदक एसएसबी के अखिल ओमनाकुट्टन व चंदन कुमार ने जीता।

Published on:
17 Dec 2019 08:07 am
Also Read
View All