
इनसे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम अलग-अलग चर्चा करेंगे। बसपा पहले ही घोषित कर चुकी है कि वह भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्टों को साधने की कोशिश करेगी। पार्टी के पास जो ऐसे नाम आए हंै, उसपर भी चर्चा होगी। प्रदेश में सपा के लिए तीन सीट छोड़ चुकी बसपा ने मुरैना और सतना सीट के नाम पहले तय कर दिए हैं। अभी उसे 24 सीटों के लिए नाम फाइनल होना है।
इधर, लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सियासत धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। कांग्रेस सरकार में तबादले का दौर अभी बंद नहीं हुआ है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर को मजबूूत करने में जुटी है। उधर भाजपा भी पुलवामा हमले को लेकर जनता में विश्वास जीत रही। ऐसे में अब तक स्थिति कुछ भी साफ नहीं हो पायी है कि लोकसभा में बहुमत किस की होगी। ये आने वाला वख्त ही बताएगा हालांकि आयोग की तरफ से जल्दी ही आचार संहिता लगने के निर्देश मिल चुके हैं।