भोपाल

मार्च के आखिरी सप्ताह में आएगा ‘बजट’, निगम में नहीं बदलेंगी Tax की दरें

MP News: पिछले वित्तीय वर्ष के कई बजट अनुमान पूरे नहीं होने के चलते नगर निगम इस बजट में इस राशि को समायोजित करेगा।

2 min read
Mar 04, 2026
budget (Photo Source - Patrika)

MP News: नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में बजट प्रस्तुत करने जा रहा है। बजट राशि एवं अनुदान राशियों पर चर्चा के लिए महापौर परिषद की बैठक का आयोजन होली के बाद शुरू किया जाएगा। सभी तरह के मुद्दों पर सहमति बनने के बाद अंतिम स्वरूप में बजट प्रस्ताव नगर परिषद की बैठक में लाया जाएगा। नगर निगम इस साल किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाएगा।

बीते वर्ष ही प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत वॉटर टैक्स एवं सीवेज चार्ज में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। पिछले वित्तीय वर्ष के कई बजट अनुमान पूरे नहीं होने के चलते नगर निगम इस बजट में इस राशि को समायोजित करेगा। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए का बजट का बजट पेश किया था। इस बजट में प्रॉपर्टी, पानी और ठोस-अपशिष्ट आदि पर टैक्स बढ़ाया गया था।

ये भी पढ़ें

ऑटो सिग्नल सिस्टम ‘डायरेक्ट ड्राइव’ पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 33.86 किमी. पर बढ़ेगी रफ्तार

मेयर का चौथा बजट

महापौर मालती राय के कार्यकाल का ये चौथा बजट होगा। कोविड काल में पहला बजट नहीं आया था। दूसरा बजट 335393.16 लाख करोड़ का था। तीसरा बजट 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए का था। बजट अनुमान शहर के टैक्स पेयर्स की देनदारियों पर तय होंगे। शहर में 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स और 2.85 लाख जलकर उपभोक्ता निगम की आय के मुख्य स्त्रोत हैं।

टैक्स सबसे ज्यादा

टैक्स परिक्षेत्र क्रमांक 1 से 7 में तय होने वाले संपत्ति के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर अरेरा कॉलोनी-एमपी नगर में सबसे ज्यादा और बैरसिया के अररिया में सबसे कम टैक्स लग रहा है। इस बार भी ये दरें सामान रहेंगी। शहर के 30 प्रतिशत टैक्स पेयर्स ने मार्च शुरु होने के बाद भी अपना टैक्स अदा नहीं किया है।

जनप्रतिनिधियों की निधि

नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों की विकास निधि को दोगुना हो चुकी है। इसमें कोई वृद्धि नहीं होगी। महापौर निधि 10 करोड़ की गई है। नगर निगम अध्यक्ष निधि 5 करोड़, महापौर परिषद सदस्य 1 करोड़, वार्ड नियोजन निधि 50 लाख, जोन अध्यक्ष 10 लाख रुपए सालाना खर्च कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

होली से पहले ’36 लाख’ मजदूरों की जेब खाली… कब मिलेगी मजदूरी !

Published on:
04 Mar 2026 10:26 am
Also Read
View All

अगली खबर