4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में तेज गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, भोपाल समेत इन जिलों में 6 मार्च से बारिश

MP Weather Updates : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले चार दिनों में करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मालवा-निमाड़, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather Updates

एमपी में मौसम का यू-टर्न (Phot Source- Patrika)

MP Weather Updates : उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तेज उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम अगले चार दिनों में करवट लेने जा रहा है। 6 मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का अग्रिम असर प्रदेश में बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा की संभावना के रूप में दिखाई देगा।

इसके प्रभाव से मालवा-निमाड़, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट और तेज हवाओं के कारण दिन का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बने रहने के संकेत हैं।

भीषण गर्मी की दस्तक

मंगलवार को मध्य प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के सभी संभागों में दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन और रतलाम में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस बदलेगा मौसम

वहीं, अगले 4 दिन में प्रदेश भर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की ओर बढ़ोतरी होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी के कई क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिन में दिखाई देने की संभावना है।