भोपाल

तेजी से बदल रहा है मौसम, 11 साल पुराना अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा

- दो दिन बाद फिर बढ़ने लगेगी गर्मी

2 min read
Apr 02, 2021
weather forecast

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है वहीं दूसरी तरफ मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के हालात हुए है। हालांकि अप्रैल माह के दो दिन गर्मी (weather forecast) से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा 4 अप्रैल से फिर तापमान बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा का रुख उत्तरी होने से दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। शुक्रवार से रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

तापमान में हुई गिरावट

वहीं तापमान गिरावट का सिलसिला चार अप्रैल तक ही चलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी के तेवर बढ़ने लगेंगे। वहीं बीते 48 घंटे से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन की अपेक्षा रात का तापमान काफी तेजी से नीचे आया है और गुरुवार की रात कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल में अभी यह 4.5 डिग्री सेल्सियस गिर कर 17 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

चार अप्रैल से फिर पड़ेगी गर्मी

आने वाली चार अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। जिसके चलते तापमान बढ़ेगा। इस सिस्टम की तीव्रता अधिक होने से हवा का रुख बदलने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से पांच अप्रैल से धीरे-धीरे तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Published on:
02 Apr 2021 04:40 pm
Also Read
View All