भोपाल

Heavy Rain in MP – भारी बारिश ने थामी ट्रेन-बस और फ्लाइट की रफ्तार, 10 से 15 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें

Bus train flight service affected due to heavy rain - देश के अलग-हिस्सों में 48 घंटों से रुक -रुक कर हो रही बारिश का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। गुरुवार को हबीबगंज से रवाना होने के बाद पंजाब मेल एक्स. भोपाल स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही।

2 min read
Aug 17, 2019
भारी बारिश ने थामी ट्रेन-बस और फ्लाइट की रफ्तार, 10 से 15 घंटे की देरी से चल ट्रेनें

भोपाल. मध्यप्रदेश समेत देश के अलग-हिस्सों में 48 घंटों से रुक -रुक कर हो रही बारिश का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। गुरुवार को हबीबगंज से रवाना होने के बाद पंजाब मेल एक्स. भोपाल स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही। 12522 एर्नाकुलम-बरौनी राप्तिसागर एक्स. वडक्कनचेरी-बरौनी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त की गई। 12521 राप्तिसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रही।

जीटी, महानगरी, जनशताब्दी सहित पांच अन्य ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर हॉल्ट देकर लंबी दूरी की ट्रेनों को निकाला गया। ये सभी ट्रेनें भुसावल, मुंबई और दूसरे राज्यों में रही तेज बारिश के चलते 10 से 15 घंटे की देरी से चल रहीं थीं।

मुंबई फ्लाइट हुई लेट

मुंबई में हो रही तेज बारिश के कारण भोपाल एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 11 बजे रवाना होनी वाली स्पाइस जेट की भोपाल-मुंबई फ्लाइट एक घंटे की देरी से उड़ सकी। ये फ्लाइट सवा घंटे देरी से मुंबई पहुंची। इस वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट्स से आगे यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट सात घंटे की देरी से रवाना हुई थी, जिसके बाद यात्रियों और स्टेशन मैनेजर के बीच विवाद की स्थिति बनी थी।

विदिशा-रायसेन, सागर मार्ग प्रभावित

रेल और हवाई यातायात के साथ ही सडक़ परिवहन पर भी बारिश का असर पड़ा है। भोपाल से विदिशा और रायसेन-सागर के मार्गों पर नालों के उफनने से बस सेवाएं प्रभावित रहीं। गंज बासौदा और ब्यावरा जाने वाले छोटे रास्ते बारिश के कारण बंद हो गए हैं। इन मार्गों पर चलने वाली निजी बसों को राजमार्ग से घूमकर निकाला जा रहा है। भोपाल से विदिशा और रायसेन के निर्माणाधाीन फोरलेन मार्ग का काम पूरा नहीं होने इस साल इन मार्गों पर दिक्कतें आ रही हैं।

Updated on:
17 Aug 2019 12:03 pm
Published on:
17 Aug 2019 10:38 am
Also Read
View All