CA फाइनल-CPT 2016 का रिजल्ट, 8 बच्चों ने बाजी मारी

जुलाई 2016 में भी सीए-सीपीटी का रिजल्ट आया था। इसके लिए मई में सीए फाइनल और जून में कॉमन प्रोफिसिएंसी टेस्ट हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 3:25 PM IST
 ca result,CPT results,CA Final results,CPT exam 2
ca result,CPT results,CA Final results,CPT exam 2016,CPT exam 2016 results
भोपाल। सपने, लगन और मेहनत और फिर उसका परिणाम। इन्हीं दौर से गुजरते हुए सीए स्टूडेंट्स मंगलवार को धड़कनें रोककर बैठे थे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आयोजित कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के रिजल्ट मंगलवार दोपहर 2 बजे तक घोषित कर दिया। जिसमें भोपाल के 8 बच्चों ने बाजी मारी और फाइनल क्लियर कर सीए बन गए। इसके अलावा 53 बच्चों ने एक ग्रुप क्लियर क्लियर किया।

यह सीए एग्जाम नवंबर 2016 में हुआ था। जबकि सीपीटी दिसंबर में। आईसीएआई उन अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जिन्होंने 55 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हों। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए आप आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर भी विजिट कर सकते हैं।

आईसीएआई की भोपाल ब्रांच के चेयरमैन सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल फाइनल ग्रुप के रिजल्ट अच्छा नहीं रहा जबकि सीपीटी का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा। सीपीटी में भोपाल से इस बार 500 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, जिसमें से 226 बच्चों का एग्जाम रिक्लयर हुआ।

ये बने सीए
प्रतीक गुप्ता, पवन कुमार तेजवानी, सपना आहूजा, तनवी दीक्षित , प्रखर जैन, पायल कुकरेजा, श्री विद्या सुरेश, राहुल ईरानी।



ऐसे जान सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जानने के लिए आपको आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाना होगा। फिर वहां अपना ई-मेल एड्रेस लिखना होगा। आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद ही ई-मेल एड्रेस मांगा जाएगा।





एसएमएस से जानें रिजल्ट
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए आपको ये प्रक्रिया अपनानी होगी....

i) for Final Examination result the following
CAFNL(space)XXXXXX (Where XXXXXX is the six digit Final examination roll number of the candidate)
e.g. CAFNL 000128

ii) for Common Proficiency Test result the following
CACPT(Space)XXXXXX (Where XXXXXX is the six digit Common Proficiency Test roll number of the candidate
e.g. CACPT 000171





जुलाई में भी आया था रिजल्ट
जुलाई 2016 में भी सीए-सीपीटी का रिजल्ट आया था। इसके लिए मई में सीए फाइनल और जून में कॉमन प्रोफिसिएंसी टेस्ट हुआ था। जिसमें देश भर के 416 सेंटर्स में 1,07,058 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। भोपाल से सीपीटी में 1185 और सीए फाइनल में 750 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 150 बच्चे सीए फाइनल में और 303 बच्चे सीपीटी में सलेक्ट हुए।




इतने प्रतिशत रिजल्ट
सीए फाइनल
2015: 5.5 फीसदी
2016: 12 फीसदी


सीपीटी
2015: 34 फीसदी
2016: 39 फीसदी
(प्रतिशतऑल इंडिया बेसिस पर है)
Published on:
Also Read
View All
“मल्लिकार्जुन खरगे को अब संन्यास ले लेना चाहिए”! दिलीप घोष बोले- कांग्रेस का अंत करीब, राहुल गांधी पर भी बरसे

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

‘BJP में शामिल होने से तो जेल जाना बेहतर’, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोलीं प्रणिती शिंदे, राहुल गांधी को लेकर ये कहा

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण