भोपाल

कैबिनेट मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल में ग्रैंड वेलकम, इन रास्तों से गुजरेगा भव्य रोड शो

Shivraj Singh Chouhan Grand welcome in Bhopal : चप्पे-चप्पे पर दिखेंगे प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारियों समेत सभी दिग्गज नेता। बता दें कि शिवराज सिंह के स्वागच के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय तक करीब 5 किलोमीटर की सड़क पर 65 स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2024, 8:48 AM IST
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan Grand welcome in Bhopal : मोदी कैबिनेट 3.0 में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आ रहे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। जगह जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express ) से भोपाल स्टेशन ( Bhopal Railway Station ) पर उतरेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ता और शहर के आमजन उनका स्वागत करेंगे।

यही नहीं कि शिवराज शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा तक भोपाल आ रहे शिवराज सिंह चौहान का स्वागत सिर्फ भोपाल में ही होगा, बल्कि यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया जाएगा।करेंगे।

5 कि.मी में होगा 65 स्थानों पर शिवराज का स्वागत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक स्थानों पर जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा, रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Updated on:
16 Jun 2024, 8:48 AM IST
Published on: