भोपाल

नगर निगम की अनदेखी, जोन कार्यालय में मवेशियों का आतंक

जोन कार्यालय में मवेशियों का जमावड़ा
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 3:50 PM IST
Cattle
नगर निगम की अनदेखी, जोन कार्यालय में मवेशियों का आतंक

भोपाल/ गेंहूखेडा. शहर की सडक़ों से आवारा मवेशियों को हटाने का दायित्व संभालने वाले नगर निगम की अनदेखी का जीता जागता उदाहरण गेहूंखेड़ा स्थित जोन 18 के कार्यालय परिसर में देखा जा सकता है। यहां जोन के तमाम अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है, पर परिसर में आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। ये मवेशी परिसर में गंदगी फैलाते रहते हैं, इसके बावजूद इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में जोन के अंतर्गत आने वाले कोलार के अधिकतर रहवासी क्षेत्रों में आवारा मवेशियों को हटाने के लिए की जाने वाली नगर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे मेें है।

सडक़ पर हादसों की आशंका
गेहूंखेड़ा सिथत जोन 18 के कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई गई हैं। इसी मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। ऐसे में अंधेरे में वाहन चालकों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। ये स्थिति तब है जब नगर निगम द्वारा गोवर्धन परियोजना के जरिये आवारा मवेशियों के पुनर्वास के लिए कांजी हाउस का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के पास अ‘छा खासा अमला भी है, जो सडक़ों पर बैठने वाले मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाते हैं।

आवारा मवेशियों को पकडक़र कांजी हाउस पहुंचाने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जाती है, पर स्टाफ की कमी के कारण यहां नियमित कार्रवाई नहीं हो पाती है।
शैलेष चौहान, प्रभारी, जोन 18

मुख्य मार्गों पर बने रहे हादसों के हालात
बावडियां कलां मार्ग पर करीब एक दर्शन पॉश कॉलोनियां स्थित हैं, पीक ऑवर में इस मार्ग पर वाहन की लंबी कतार देखी जाती है। ऐसे में सडक़ पर बैठे मवैशियों के कारण आए दिन वाहन चालकों को हादसों का शिकार होते देखा जा रहा है। यह किसी एक दिन के हालात नहीं हैं, बल्कि ऐसे हालात इस मार्ग पर पूरे समय देखे जा रहे हैं, लेकिन यहां से मवैशियों को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से रोजाना नगर निगम अधिकारियों को गुजरते देखा जा रहा है।

Published on: