भोपाल

गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई, थोड़ी देर में होगी गिरफ्तारी, देखें अपडेट्स

Twisha Sharma latest update- ट्विशा शर्मा केस में गुरुवार को गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है, सुबह से सीबीआई की टीम उनके घर पर मौजूद है...।

1 minute read
May 28, 2026

Twisha Sharma death case- मॉडल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। गुरुवार को सुबह सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंच गई थी। गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह पहले ही सीबीआई की गिरफ्त में है। उनसे पूछताछ चल रही है। बुधवार रात को हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने के बाद यह स्थिति बनी है.

गुरुवार को सुबह से ही भोपाल के बागमुगालिया क्षेत्र में हलचल है, यहां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बंगला है। बुधवार को गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सुबह से ही सीबीआई की टीम गिरिबाला के बंगले में मौजूद है। कभी भी सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करके ले जा सकती है।

12 मई की रात को ट्विशा की भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष के लोग ट्विशा के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

कोर्ट ने मौत से पहले की चोटें को गंभीर माना

इस मामले में मध्य प्रदेश के एडवोकेट जनरल (AG) प्रशांत सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस मामले में कुछ बातों को गंभीरता से लिया है, जैसे ट्विशा शर्मा के शरीर पर मौत से पहले की सात चोटें, जो एक गंभीर अपराध की ओर इशारा करती हैं; कई नोटिसों के बावजूद गिरिबाला सिंह का सहयोग न करना; और वाट्सअप चैट, जो ट्विशा शर्मा के मानसिक उत्पीड़न की ओर संकेत करती हैं। इन सभी बातों को देखते हुए, हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत खारिज कर दी है। अब यह CBI को तय करना है कि हिरासत में पूछताछ की ज़रूरत है या नहीं।"

Updated on:
28 May 2026 11:45 am
Published on:
28 May 2026 11:37 am
Also Read
View All