भोपाल

CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट? जानिए अपडेट

CBSE Class 12 Result 2026: 10वीं क्लास के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब, मध्यप्रदेश में सीबीएसई 12वीं बार्ड के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। जानिए कब तक 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो सकती हैं और कैसे आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे?

2 min read
Apr 16, 2026
CBSE 12th Result 2026 Date
CBSE 12th Result 2026 Date कब आएगा सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 Date: बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बार्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में परीक्षा में 1 लाख 14 हजार 845 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 208 सफल हुए। 10वीं क्लास के रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स को भी अपने परीक्षा परिणाम की घोषणा का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। विद्यार्थियों के मन में बार-बार सवाल आ रहा है कि कब तक 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी? कैसे और कहां से 12वीं कक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे?

क्या अप्रैल में आएगा CBSE Board Class 12th का रिजल्ट?

बता दें कि, इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स cbse.gov.in या results.nic.in पर 12वीं बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड: भोपाल रीजन में 92.48% हुए सफल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। भोपाल रीजन में 92.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 1लाख 14 हजार 845 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 208 सफल हुए। वहीं भोपाल जिले के सीबीएसई स्कूलों के 11 हजार 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई। 11 मार्च को समापन हुआ।

भोपाल रीजन 13वें स्थान पर

जारी रिजल्ट में भोपाल रीजन 13वें नंबर पर है। परिणाम 92.48 फीसदी है। पहले स्थान पर त्रिवेन्द्रम रीजन है। परिणाम 99.79 प्रतिशत है। सीबीएसई ने देश के स्कूलों को 22 रीजन में बांटा है। आखिरी स्थान पर 85.32 फीसदी के साथ गुवाहाटी रीजन है।

लड़कियां आगे, लड़के पीछे

इस साल 93.70% विद्यार्थी पास हुए, जो पिछले साल से थोड़ा ज्यादा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 जबकि लड़कों का 92.69% रहा। केंद्रीय विद्यालयों ने 99.57% परिणाम हासिल किया। इस बार रेकॉर्ड 24.71 लाख विद्यार्थियों ने 8,074 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। दो-टर्म वाली परीक्षा प्रणाली के तहत दूसरी परीक्षा मई मध्य से शुरू होगी। रीजन-वार प्रदर्शन में एक बार फिर त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा संयुक्त रूप से टॉप पर रहे हैं। अजमेर रीजन 94.78 पास प्रतिशत के साथ 10वें और भोपाल 92.48 पास प्रतिशत के साथ 13वें नंबर पर रहा।

केन्द्रीय स्कूल बेहतर

प्राइवेट स्कूल के मुकाबले केवी का रिजल्ट बेहतर है। 99.57 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। प्राइवेट में यह प्रतिशत 93.77 रहा है।

Updated on:
16 Apr 2026 04:17 pm
Published on:
16 Apr 2026 03:02 pm