CBSE Board Result 2026: सीबीएसई ने ऑनलाइन बेबसाइट पर जारी किया 10वीें का रिजल्ट
CBSE Board Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के रिजल्ट की गहमा-गहमी के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन 1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अचानक परिणाम आने से पहले तो लोग चौंक गए, लेकिन अब स्कूलों में खुशी का माहौल है। छात्र अपने CBSE क्लास 10 के नतीजे 2026 ऑफिशियल वेबसाइट - cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स UMANG ऐप और DigiLocker पर जरूरी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके भी अपने रिजल्ट के बारे में पता कर सकते हैं।
बता दें कि बुधवार 15 अप्रैल को शाम 4 बजे CBSE ने 10बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। बता दें कि 2026 में मध्य प्रदेश से CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 115,645 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनमें से 92.71% छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.4% और लड़कों का 91.32% रहा, और राज्य में 493 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, DigiLocker नतीजों तक पहुंचने का सबसे तेज तरीकों में से एक है, जिससे छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
नतीजे घोषित होने के बाद, नतीजा देखने के लिए डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। छात्रों को अपने नतीजे देखने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी PIN की जरूरत होगी।
ऑफिशियल वेबसाइट और DigiLocker के अलावा, नतीजे इन तरीकों से भी देखे जा सकते हैं-
नतीजे घोषित होने के कुछ ही समय बाद DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। आप यहां से इन्हें डाउनलोड कर इनकी प्रिंट निकाल सकते हैं।
CBSE ने अभी-अभी 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है जब रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया गया है। जबकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा नहीं है। CBSE ने पहले भी कई बार देर से रिजल्ट जारी किए हैं। 2020 से पहले, CBSE के रिजल्ट अक्सर शाम के समय भी जारी किए जाते थे। रिजल्ट अब उपलब्ध हैं।
बताते चलें कि CBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 की मार्कशीट अभी जारी नहीं की जाएगी। DigiLocker पर केवल प्रोविजनल मार्कशीट ही उपलब्ध होगी। छात्र इसका इस्तेमाल कक्षा-11 में एडमिशन लेने के लिए कर सकते हैं। फाइनल मार्कशीट स्कूलों के साथ तभी शेयर की जाएगी, जब दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए जा चुके होंगे।
CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 अब घोषित कर दिए गए हैं। छात्रों को अब यह देखना और तय करना होगा कि क्या वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। अब तक प्रस्तावित CBSE कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 5 मई से शुरू करने जा रहा है। इसकी डेट शीट जल्द ही cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।