भोपाल

CBSE ने बदला पढ़ाई का पैटर्न, कक्षा दो तक नहीं पढ़ाई जाएगी ABCD…

CBSE Schools: अगर आपका बच्चा भी है CBSE स्कूल स्टूडेंट तो जरूर पढ़ें ये पूरी खबर, बोर्ड ने बदला पढ़ाई कराने का पैटर्न, इसी सत्र से नियम लागू, जारी किए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2025, 9:29 AM IST
CBSE Schools Bhopal

CBSE Schools Bhopal: राजधानी के सीबीएसई स्कूलों के बच्चे एबीसीडी से पहले अ, आ, ई सीखेंगे। उन्हें मैंगों से पहले आम सिखाया जाएगा। सीबीएसई ने इसे निर्देश जारी किए है। जिसके तहत केजी से कक्षा दूसरी तक पढ़ाई केवल मातृभाषा में कराई जाएगी। यह इसी सत्र से लागू होगा। अगले 18 दिन बाद इसकी शुरुआत होगी। राजधानी में डेढ़ सौ सीबीएसई स्कूल है। इनमें करीब दो लाख बच्चे हैं। अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे से अक्सर मातृभाषा से दूर रहने की शिकायत रहती है। जो अब दूर होगी। सीबीएसई के निर्देश के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ये बदलाव हुआ है। तैयारी कर स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

अभिभावक बोले, हिंदी के रंग और गिनती तक भूल गए बच्चे

अभिभावकों ने बताया हिंदी से बच्चे दूर हो गए है। वे लाल, पीले नीले रंगों को पहचानते ही नहीं। गिनती भी भूल गए। उन्हें रेड, यलो बताना पड़ता है। ऐसे में ये बेहतर कदम हैं। पीके मालवीय ने बताया बच्चों और बुजुर्गों के संवाद में कई बार रंग बेरंग हो जाते हैं। इन्हें अब हम वापस पास सकेंगे।

बच्चे शुरुआत से ही सीखेंगे। पालक महासंघ के प्रबोध पांड्या के मुताबिक आम को आम कहने वाले बच्चे कम हो रहे है। वे उन्हें मैंगो के नाम से जानते हैं। शुरू में मदर टंग से वे उनसे वाकिफ हो सकते हैं।


Updated on:
29 May 2025, 9:29 AM IST
Published on: