भोपाल

चमकी बुखार को लेकर MP में भी अलर्ट, अब तक ले चुका है 113 बच्चों की जान

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रिका मध्य प्रदेश से खास बातचीत में बताया कि, इस जानलेवा बुखार को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सिविल अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
चमकी बुखार को लेकर MP में भी अलर्ट, अब तक ले चुका है 113 बच्चों की जान

भोपालः बिहार में 113 बच्चों की जान ले चुके चमकी बुखार को लेकर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रिका मध्य प्रदेश से खास बातचीत में बताया कि, इस जानलेवा बुखार को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सिविल अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्वास्थ अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिये गए हैं कि, इस जानलेवा बुखार से लड़ने में इस्तेमाल होने वाली सभी ज़रूरी चीजों को प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल में मुहैया कराएं।

सतर्क रहने के लिए दिए गए निर्देश

आपको बता दें कि, चमकी बुखार एक ऐसा जानलेवा बुखार है, जिसने बिहार में हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। बुखार के प्रकोप से रौजाना बिहार में बच्चों की मौतें हो रही है। इस जानलेवा बुखार की पुष्टी झारखंड में भी हो चुकी है, जिसके बाद वहां की राज्य सरकार ने चमकी बुखार का अलर्ट जारी किया है। इन्ही परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सिवास्थ मंत्री द्वारा स्वास्थ अधिकारियों को पर्याप्त वयवस्था बनाने के भी निर्देश दिये हैं।

नीतीश सरकार के लिए बना चुनौती

बिहार में चमकी बुखार की चपेट में आने से अब तक 113 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते सूबे की नीतीश सरकार की तैयारियां विफल होती नज़र आ रही हैं। प्रदेश की जनता में व्यवस्थाओं के अभाव के चलते बेहद गुस्सा भी नज़र आ रहा है। हालांकि, अब तक मध्य प्रदेश में इस जानलेवा बीमारी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने ने सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ मंत्री का कहना है कि, जिस तेजी से ये बुखार फैल रहा है, बिहार के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है, इसीलिए सतर्कता बरतते हुए इस बुखार पर विजयी पाने से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पहले से ही बनाने को कहा गया है।

क्या होता है 'चमकी बुखार', जानिए इसके लक्षण

चमकी बुखार एक संक्रामक बीमारी है। यानी ये तेजी से एक से दूसरे के शरीर में प्रवेश कर लेती है। इस बीमारी के वायरस शरीर में पहुंचते ही खून में शामिल होकर अपना प्रजनन शुरू कर देते हैं। शरीर में इस वायरस की संख्या बढ़ने पर ये खून के साथ मिलकर पीड़ित के दिमाग तक पहुंच जाते हैं। जैसे ही ये वायरस किसी व्यक्ति के दिमाग में पहुंचता है, तुरंत ही दिमाग की कोशिकाओं में सूजन पैदा होने लगती है। जिससे व्यक्ति का 'सेंट्रल नर्वस सिस्टम' भी खराब हो जाता है। चमकी बुखार में बच्चे को काफी तेज बुखार चढ़ा रहता है, जो धीरे धीरे बढ़ता जाता है। बदन में ऐंठन के साथ बच्चा अपने दांत पर दांत चढ़ाए रहता है। शरीर में कमजोरी की वजह से बच्चा बार-बार बेहोश हो जाता है। शरीर में कंपन के साथ बार-बार झटके आने लगते हैं। इस बुखार की तीव्रता से शरीर एकदम सुन्न पड़ जाता है।

Published on:
20 Jun 2019 04:08 pm
Also Read
View All