भोपाल

AIG राजेश मिश्रा के खिलाफ आरोप पत्र जारी, यौन उत्पीड़न से जुड़ा है मामला

MP News: गृह विभाग ने 15 दिन में राजेश मिश्रा से उन पर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले में 23 मार्च तक जवाब देना होगा।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Chargesheet issued against AIG Rajesh Mishra in jaipur fashion designer sexual harassment case MP News
Chargesheet issued against AIG Rajesh Mishra (फोटो- Patrika.com)

AIG Rajesh Mishra: साल 2025 में जयपुर की फैशन डिजाइनर के साथ यौन उत्पीड़न और लाखों हड़पने के आरोपों में फंसे एआइजी राजेश मिश्रा मामले पर गृह विभाग ने बीते सोमवार को आरोप पत्र जारी किया है। जिसमें 15 दिन में राजेश मिश्रा से उन पर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। एमपी गृह विभाग द्वारा जारी आरोप पत्र में विभागीय जांच शुरू करने का फैसला लिया है। जिसमें 15 दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा है। तय समय में जवाब नहीं मिलता है तो नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में 23 मार्च तक जवाब देना होगा। (MP News)

लाखों की धोखाधड़ी का भी आरोप

राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने एआइजी मिश्रा पर 30.59 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। डीजीपी और मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है था कि मिश्रा और उनकी पत्नी ने जानबूझकर पद का दुरूपयोग कर शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। शिकायती पत्र में पीड़ित द्वारा ऑडियो, स्क्रीनशॉट, चैट, दोनों की फोटो सहित यात्राओं की रसीदें भी दी हैं।

आरोपों के बीच पीएचक्यू से हटाए गए थे मिश्रा

पीड़िता की शिकायत के बाद डीजीपी ने डीआइजी तरुण नायक से इस मामले की जांच कराई। जिसमें राजेश मिश्रा को दोषी पाते हुए रिपोर्ट गृह विभाग भेजी गई थी। लेकिन इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगा। इसी बीच पीड़िता द्वारा बार-बार पीएचक्यू में पदस्थ होने के कारण राजेश मिश्रा पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। जिसके बाद राजेश मिश्रा को जनवरी माह में पीएचक्यू की सीआईडी शाखा से हटाकर पीटीआरआइ में पदस्थ किया गया था। (MP News)

Published on:
11 Mar 2026 07:35 am