भोपाल

राजधानी में आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत

भोपाल के रातीबड़ इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में था, तभी अचानक बच्चे पर बिजली गिर गई।

2 min read
Apr 12, 2021

भोपाल. भोपाल में बिगड़ते मौसम के बीच बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा शहर के रातीबड़ इलाके के भानपुर का है। रात करीब 10 बजे तेज आंधी और बारिश हो रही थी तभी कमरे से निकलकर एक बालक आंगन में आ गया और उसपर आकाशीय बिजली गिर गई। हासदे के बाद बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही बच्चे की सांसे रुर गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस के मुताबिक भानपुर गांव में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। मृतक मोहम्मद शाहरुख के पिता कृषक हैं। वह कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार देर शाम आंधी और बारिश का मौसम था। मौसम को देखने शाहरुख कमरे बाहर निकलकर घर के आंगन में खड़ा हो गया और बारिश में नहाने लगा। तभी अचानक आसमान से तेज बिजली कड़की और शाहरुख पर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर आए तो देखा कि शाहरुख का शरीर बुरी तरह से झुवस गया है और वह जमीन पर पड़ा था। घटना के बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बिजली गिरने की घटना के बाद लोग सहम गए हैं।

भूकंप के झटके

वही दूसरी ओर रविवार को मध्यप्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आने और धरती के अचानक हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और वो जान बचाकर घर से बाहर की ओर भागे। अनूपपुर और शहडोल में भूकंप के झटके दोपहर 12.54 पर महसूस किए गए। लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के लिए तेज आवाज के साथ घरों की दीवारें और सामान हिलने लगे। लोगों ने कंपन और आवाज को महसूस किया और जैसे ही उन्हें समझ में आया कि भूकंप आया है तो वो जान बचाकर घरों के बाहर निकल आए।

Published on:
12 Apr 2021 03:01 pm
Also Read
View All