भोपाल

दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लिखा पत्र, चिटफंड कंपनियों ने एमपी में 47 लाख निवेशकों की राशि नहीं लौटाई

कंपनियों के अभिकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया...
2 min read
Apr 06, 2019
news
दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लिखा पत्र, चिटफंड कंपनियों ने एमपी में 47 लाख निवेशकों की राशि नहीं लौटाई

भोपाल@ दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिख कर चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पत्र में दिग्विजय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह किया है कि चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाई की जाए और पुलिस ने इन कंपनियों के अभिकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करे। कंपनियों के झांसे में बहुत से बेरोजगार युवक आ गए हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर सकते हैं...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य का हवाला देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया है। मध्य प्रदेश में भी ऐसी पहल हो सकती है। दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि चिटफंड कंपनियों की संपत्ति जप्त कर कार्रवाई की जाए और इन कंपनियों की संपत्ति बेच कर निवेशकों की राशि वापस की जा सकती है।

47 लाख निवेशकों की राशि नहीं लौटाई...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्र में लिखा की पल्स कंपनी समेत ऐसी कई कंपनियों ने स्थानीय युवाओं को कमीशन के लालच में आकर्षित करके एजेंट बनाया और इन्हीं एजेंट के माध्यम से लोगों से निवेश करवाया गया। अकेले मध्य प्रदेश में 47 लाख निवेशकों की जमा राशि इन कंपनियो ने नहीं लौटाई और अपने कार्यालय बंद कर दिए हैं।

कंपनियों के अभिकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण किया दर्ज...

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि चिटफंड कंपनियों ने धन वापस नहीं किया।धन वापस नहीें करने पर निवेशकों द्वारा इन कंपनियों के खिलाफ की गई शिकायतों पर पुलिस द्वारा कंपनियों के मालिकों पर प्रकरण दर्ज न करके अभिकर्ताओं के रूप में कार्य कर रहें स्थानीय युवाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अनेक अभिकताओं को जेल भेज दिया गया। जो सहीं नहीं है।पुलिस को चिटफंड कंपनियों के मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। और इनकी संपत्तियों को बेचकर निवेशकों की धनराशि वापस की जानी चाहिए।

Published on:
06 Apr 2019 04:40 pm