भोपाल

Election2019: पद्मावत, एट्रोसिटी एक्ट में दर्ज केस वापस हों… – करणी सेना

राजपूत करणी सेना: स्वाभिमान सम्मान समारोह, पद्मावत, एट्रोसिटी एक्ट में दर्ज केस वापस हों

less than 1 minute read
Apr 01, 2019
sc st
chunav 2019: पद्मावत, एट्रोसिटी एक्ट में दर्ज केस वापस हों... - राजपूत करणी सेना

भोपाल. भोपाल का नाम राजा भोजताल के नाम पर किया जाए, और इसी नाम से शहर को पहचान मिले। फिल्म पद्मावत और एट्रेासिटी एक्ट के तहत करणी सेना के पदाधिकारियों पर प्रदेश में जो केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें मुकदमों को वापस किया जाए। इसी प्रकार अनारक्षित वर्ग को सरकार शीघ्र 10 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू करे।

अगर सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो 15 जून को भोपाल में फिर एकत्रित होकर अपनी ताकत दिखाएंगे। यह बात राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने रविवार को भेल दशहरा मैदान में आयोजित स्वाभिमान सम्मान और होली मिलन समारोह में कहीं। समारोह में प्रदेश भर से पदाधिकारियों ने भाग लिया था।

10% आरक्षण शीघ्र लागू करना चाहिए
कालवी ने कहा कि यह वोट की चोट का ही असर है कि 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार को यह व्यवस्था को लागू करना चाहिए। हम किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। जो हमारी बात नहीं करेगा, वह हम पर राज नहीं करेगा। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

ब्रह्म समागम: आर्थिक आधार पर हो आरक्षण

बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में रविवार को ब्रह्म समागम सवर्ण जनकल्याण संगठन की ओर से ब्रह्म समागम का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों का कहना था कि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए। ताकि जो वास्तविक जरुरमंद है, उसे इसका लाभ मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक यह व्यवस्था लागू नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, मंत्री पीसी शर्मा भी पहुंचे थे।

Published on:
01 Apr 2019 10:17 am