19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शांत-शालीन-शिष्ट है कुणाल, शिवराज सिंह चौहान ने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया “खुशियों भरा” वीडियो

Shivraj Singh Chouhan son Kunal birthday News- शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कुणाल के जन्मदिन पर पोस्ट किया वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनके बेटे ने खास मौके पर क्या किया!

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan posted a video on his son Kunal birthday

Shivraj Singh Chouhan With Family- Photo- Patrika.com

Shivraj Singh Chouhan -केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के घर में आज अतिरिक्त खुशियां छाई हैं। उनके बेटे कुणाल सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन है जिससे पूरा परिवार प्रसन्न है। सब लोग मिलकर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कुणाल सिंह के जन्मदिवस को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराजसिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan ने भी बेटे को बर्थ डे विश किया है। उन्होंने कुणाल को बेहद शालीन, शांत और शिष्ट भी बताया। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर अपने सोशल एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे ने अपने जन्मदिन पर क्या खास किया! शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुणाल ने जन्मदिन पर पीपल का पौधा रोपा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर विशेष अवसर पर हम अपनी खुशियां पौधरोपण कर ही मनाते हैं।

तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेटे कुणाल सिंह का जन्मदिन भी मना रहे शिवराज सिंह

एमपी के पूर्व सीएम, बीजेपी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान आज तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेटे कुणाल सिंह का जन्मदिन भी मना रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर बेटे का बधाई दी। शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कुणाल को सद्गुणी बताया। जन्मदिन के विशेष मौके पर उनके स्वस्थ, सफल एवं सार्थक जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की।

कुणाल को अपने व्यापार और कॉर्पोरेट क्षेत्र से ज्यादा लगाव

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान जहां राजनीति में सक्रिय हैं वहीं छोटे बेटे कुणाल को अपने व्यापार और कॉर्पोरेट क्षेत्र से ज्यादा लगाव है। वे अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में रमे रहते हैं। पिछले साल ही भोपाल में ही उनके शादी हुई।

एक्स पर लंबी पोस्ट की, इसमें बेटे द्वारा जन्मदिन पर पौधा रोपने की बात बताई

कुणाल सिंह के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक्स पर लंबी पोस्ट की। इसमें बेटे द्वारा जन्मदिन पर पौधा रोपने की बात बताई। शिवराजसिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज बेटे कुणाल का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर कुणाल ने पीपल का पौधा लगाया है। जब भी कोई विशेष अवसर आता है, हम अपनी खुशियां पौधरोपण कर मनाते हैं। मेरा मानना है कि वृक्ष लगाना संसार की सबसे बड़ी सेवा है। और आप सब से मेरी अपील है कि जीवन के ऐसे विशेष अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं।

शांत, शालीन, शिष्ट, स्थिरचित्त, सद्भावी और सद्गुणी कुणाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव सुखी रहे, निरोग रहे, और सफल एवं सार्थक जीवन रिद्धि और हम सब लोगों के साथ जिए।

कुणाल को जन्मदिन की पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।