19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बाइक दीदी सेवा’ के साथ शुरु होगी भारत टैक्सी सेवा, एमपी में Ola-Uber को देगी कड़ी टक्कर

Bharat Taxi Service: भारत टैक्सी सेवा में बाइक, ऑटो से लेकर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन शामिल हैं। इसमें पीक ऑवर्स में भी किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

2 min read
Google source verification
Bharat Taxi Service: टैक्सी सेवा लॉन्च करने की तैयारी (Photo Source: AI Image)

Bharat Taxi Service: टैक्सी सेवा लॉन्च करने की तैयारी (Photo Source- freepik)

Taxi service launch: मध्यप्रदेश में जल्द सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा निजी कंपनियों को टक्कर देती नजर आएगी। विभाग एक माह में प्रदेश में यह टैक्सी सेवा लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले भोपाल और इंदौर से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसका रिस्पॉन्स देखकर अन्य शहरों में इसे लॉन्च किया जाएगा।

भारत टैक्सी सेवा शुरु किए जाने के मामले में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इससे नागरिकों को जहां सस्ती टैक्सी सेवा मिलेगी, वहीं टैक्सी संचालकों को भी ज्यादा लाभ मिलेगा। यह सेवा ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों का विकल्प होंगी। यह योजना सहकार से समृद्धि योजना के तहत शुरू होगी। जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

तेज हो गई तैयारी

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पहले ही केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकार टैक्सी सेवा की घोषणा के बाद दिल्ली और गुजरात में इसके पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जा चुके हैं। अब मध्यप्रदेश का सहकारिता विभाग भी इस दिशा में तेजी से तैयारी कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी बजट में इस योजना की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इसके शुरु होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वाहन चालकों और यात्रियों को यह होगा लाभ

  • भारत टैक्सी सेवा में कोई छिपे हुए शुल्क नहीं होंगे, पारदर्शी और निश्चित किराया होगा, पीक ऑवर्स में भी किराए में बढ़ोतरी नहीं।
  • यह पूरी तरह से को-ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है। इसमें कोई मिडिलमैन या कमीशन सिस्टम नहीं है, जिससे ड्राइवर को कमाई का पूरा हिस्सा प्राप्त होगा।
  • इस टैक्सी सेवा में बाइक, ऑटो से लेकर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन शामिल हैं।
  • महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित सारथी दीदी और बाइक दीदी जैसी सेवा भी मिलेगी।
  • भारत टैक्सी सारथियों को स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृठिा बचत और समर्पित ड्राइवर सहायता प्रणाली के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा भी।
  • ड्राइवर्स को भारत टैक्सी से जुडऩे के साथ अन्य कंपनियों से भी जुडऩे पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

ड्राइवरों की बढ़ेगी आमदनी

इस नई टैक्सी सेवा की खास बात यह होगी कि इसमें निजी एग्रीगेटर कंपनियों जैसे ओला और उबर की तरह 20 से 25 प्रतिशत तक का कमीशन नहीं लिया जाएगा। इससे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ेगी और यात्रियों को भी कम किराये पर टैक्सी सुविधा मिल सकेगी। सहकार टैक्सी का बुकिंग मॉडल मौजूदा एग्रीगेटर एप्स की तरह ही होगा, जहां बुकिंग मिलते ही पंजीकृत ड्राइवर को सूचना पहुंच जाएगी।