19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज​ सिंह ने दिखाई उदारता, राहुल गांधी को किया बर्थ डे विश, पर भूले पुराने दोस्त

Shivraj Singh wished Rahul Gandhi- कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया एकाउंट, राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभकामना संदेशों से भरे पर ज्यादातर बीजेपी नेताओं ने उन्हें बर्थ डे विश नहीं किया, पूर्व में कांग्रेस में रहे साथी भी भूल गए

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh wished Rahul Gandhi a happy birthday

Shivraj Singh wished Rahul Gandhi a happy birthday- File Photo

Shivraj Singh Chouhan- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi का आज जन्म दिन है। इस मौके पर एमपी के सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया एकाउंट, राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभकामना संदेशों से भरे पड़े हैं। इधर प्रदेश के ज्यादातर बीजेपी नेताओं ने राहुल को बर्थ डे विश नहीं किया। यहां तक कि पूर्व में कांग्रेस में रहे अनेक वरिष्ठ नेता भी राहुल को भूल गए। हालांकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के प्रति सदाशयता दिखाई। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता चौहान ने दलगत मतभेदों को दरकिनार रखते हुए अपने एक्स हेंडल पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

Heartiest birthday wishes to LoP, Lok Sabha, Shri @RahulGandhi.

I pray to God to bless you with long and happy life.

लोग आपके नेतृत्व में सम्मान, समान अवसर और न्याय की उम्मीद देखते हैं

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

समूचे मध्य प्रदेश की ओर से नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️

आपका संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति अटूट संकल्प करोड़ों भारतीयों के लिए आशा और विश्वास का स्रोत हैं।

गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिलाएँ और समाज के हर तबके के लोग आपके नेतृत्व में सम्मान, समान अवसर और न्याय की उम्मीद देखते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और न्याय की इस सतत लड़ाई के लिए आपको असीम ऊर्जा, साहस और शक्ति प्रदान करें।

आप दीर्घायु हों, पूर्णायु हों और चिरायु हों, यही हमारी मंगलकामना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

नफरत के अंधेरों में मोहब्बत की रोशनी ही असली उम्मीद है।

जननायक, करोड़ों देशवासियों की आवाज़, रायबरेली के सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सत्य, साहस, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए आपका निरंतर संघर्ष देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों और आम नागरिकों को नई उम्मीद और शक्ति प्रदान करता है। विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहने का आपका अटूट संकल्प लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना रहा है।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। आप इसी तरह प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और न्याय की कांग्रेस की अमर विचारधारा को नई ऊर्जा देते हुए हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।

"नफरत के दौर में मोहब्बत का संदेश और सत्ता के अहंकार के सामने जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहने का आपका संघर्ष करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।

एमपी के पूर्व सीएम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी को बर्थ डे विश किया।