
mp mandi rates today- मध्यप्रदेश की मंडियों में आज के ताजा भाव जारी हो गए हैं।
MP Mandi Bhav Today- मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कृषि उपज मंडियों में तेजी और नरमी का रुख देखा गया। कई उपज के भाव अच्छे मिले, वहीं कुछ उपज के भावों में कमी भी देखी गई। राजस्थान सीमा के करीब स्थित नीमच मंडी में लहसुन की आवक अच्छी रही। मानसून से पहले किसानों की उपज मंडियों में पहुंच रही है। इसमें प्याज और लहसून शामिल हैं। इसके बाद इन्हें वेयरहाउस में स्टोर कर वा दिया जाएगा। 15 हजार 345 बोरी लहसुन आया, वहीं पोस्ता डेढ़ लाख रुपए प्रति क्विंटल बिका। आइए जानते हैं मालवा निमाड़ के साथ ही इंदौर और भोपाल की मंडियों में शुक्रवार के भाव…।
कृषि उपज मंडी समिति नीमच में शुक्रवार को कुल 39,681 बोरी उपज की आवक दर्ज की गई, जिसका अनुमानित वजन 21,252 क्विंटल रहा। मंडी में लहसुन की सर्वाधिक 15,345 बोरी आवक रही। लहसुन के भाव 7,000 से 24,051 रुपये प्रति क्विंटल तथा मॉडल भाव 14,000 रुपये रहा।
सोयाबीन 5,296 बोरी की आवक के साथ 5,500 से 6,921 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि गेहूं के भाव 2,330 से 3,122 रुपये प्रति क्विंटल रहे। तिल्ली 7,500 से 12,112 रुपये, रायड़ा 6,400 से 7,531 रुपये तथा मूंगफली 4,050 से 8,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी।
पोस्ता के भावों में मजबूती बनी रही। पोस्ता 70,000 से 1,50,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका तथा मॉडल भाव 1,19,500 रुपये रहा। अश्वगंधा के भाव 11,000 से 28,211 रुपये, चिया बीज 10,550 से 21,200 रुपये तथा तुलसी बीज 9,350 से 17,900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। गेहूं 2800, चना 5500, सोयाबीन 6400, रायड़ा 7150, तिल्ली 10800, लहसुन 14000, पोस्ता 119500, अश्वगंधा 24000, चिया बीज 18600।
भोपाल की मंडियों में बैरसिया मंडी में गेहूं 1840 से 2680 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। सोयाबीन 4505 से 6850 रुपए प्रति क्विंटल बिका।लहसुन 500 से 16900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रहा। वहीं प्याज 800 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
इंदौर जिले की मंडियों में शुक्रवार को भावों में उतार-चढ़ाव रहा। गौतमपुरा मंडी में गेहूं के भाव 2525 प्रति क्विंटल रहे। इंदौर मंडी में सोयाबीन के भाव 2610 से 6875 रुपए प्रति क्विंटल रहे। प्याज 800 रुपए से 1800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। काबुली चना 3660 रुपए प्रति क्विंटल से 8705 रुपए प्रति क्विंटल रहा। काबुली चना 3660 से 8705 रुपए के भाव पर बिका। इसके अलावा आलू 1000 रुपए प्रति क्विंटल से 1500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। हरी मिर्च 4500 से 5000 के भाव पर बिकी।
Published on:
19 Jun 2026 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
