भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने सोमवार को एक दिन के लिए शहर में दौड़ने वाली सिटी बसों के मार्गों में बदलाव किया है।
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसी के चलते शहर के कुछ मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसी को देखते हुए BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) ने सोमवार को एक दिन के लिए शहर में दौड़ने वाली सिटी बसों के मार्गों में बदलाव किया है। शहर के 13 में से 9 के मार्गों पर बदलाव किया गया है। वहीं, 2 रूट पर सिटी बसें नहीं दौड़ेंगी, जबकि 2 के रूट में परिवर्तन नहीं किया है। मुख्यरूप से एमपी नगर आने-जाने वाली बसों को रोका गया है। इसके चलते शहर के अवधपुरी, अन्नानगर, होशंगाबाद रोड और रायसेन रोड पर यातायात बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यहीं से वो नवनिर्मित कमलापति रेलवे स्टेशन (पहले हबीबगंज) का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि, सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब दो लाख आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए भी निजी बसों की आवश्यक्ता होगी तो प्रदेशभर से बसें समेत अन्य वाहनों का भार संबंधित मार्गों पर बढ़ेगा। इसी के चलते सम्मेलन शुरू होने से शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। ऐसे में सिटी बसों का संचालन भी सुचारू ढंग से नहीं हो सकेगा।
शहर के इन मार्गों पर सिटी बस के संचालन में किया गया बदलाव
तो हो सकता है सिटी बसों के संचालन में बदलाव
BCLL के अधिकारियों की मानें, तो कार्यक्रम के बाद संभव है कि, जल्द ही ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू हो जाए। ऐसे में BCLL भी स्थितियों को देखते हुए शाम तक इन रूटों की व्यवस्था को दौबारा सुचारू करने का निर्णय ले सकता है। हालांकि, इसकी गुंजाइश कम ही रहेगी, क्योंकि कार्यक्रम के बाद भी सड़कों पर जाम की स्थिति रहेगी। वर्तमान में 170 बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन 15 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए ही डिपो से बसों को निकाला जाएगा।
स्टेशन पर पहुंचते ही अपने आप खुलेंगे ट्रेन के दरवाजे - देखें Video