
Asif Raza was exploiting a female student प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
MP News: राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में आसिफ रजा ने आशीष पांडेय बनकर छात्रा के साथ शोषण का मामला सामने आया है। फरियादी युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि युवती एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा है, जिसने एक युवक पर झूठी पहचान के जरिए धोखा देने और लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया है।
फरियादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आसिफ रजा नाम के युवक ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और डेढ़ साल तक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान आरोपी के दो अन्य साथी भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते रहे। युवती शिकायत देकर यह भी बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो मुख्य आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, साथ ही उसे लगातार धमकाया भी गया। शिकायत फरियादी ने एक महीने पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी बिहार का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।
शहर में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे जबरन शादी के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्रा के नाबालिग होने के समय से ही उसके साथ गलत काम करता आ रहा था और लंबे समय तक उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा।
मामले की जांच कर रहीं सब-इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा ने बताया कि पीड़िता 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा है और फिलहाल पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान अमराई निवासी दीपक यादव से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी और धीरे-धीरे आरोपी उससे मिलने-जुलने लगा। इस दौरान उसने छात्रा का भरोसा जीत लिया।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान और अनजान जगह पर ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा काफी समय तक यह बात किसी को नहीं बता सकी। बाद में वह उसे आर्य समाज मंदिर ले गया और वहां जबरन उससे शादी कर ली।
Published on:
08 Apr 2026 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
