World Class Athletics Stadium : भोपाल प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां चार एथलेटिक्स ट्रैक हैं। नाथू बरखेड़ा में विश्व स्तरीय एथलेटिक्स स्टेडियम बन रहा है। यहां एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।
World Class Athletics Stadium :मध्य प्रदेश की राजधानी और झीलों नगरी भोपाल अब खेल नगरी बनने की ओर अग्रसर है। भोपाल प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां चार एथलेटिक्स ट्रैक हैं। नाथू बरखेड़ा में विश्व स्तरीय एथलेटिक्स स्टेडियम बन रहा है। यहां एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। जल्द ही यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी।
भेल स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स 168 एकड़ में फैला है। यह भोपाल का सबसे पुराना खेल परिसर है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यहां गोल्फ, एथलेटिक्स, क्रिकेट, टेनिस और बैडमिंटन के मैदान हैं।
जिले में कई राज्य खेल अकादमी हैं। जिसने एथलेटिक्स के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। देव मीना, निकिता आकेरे, समरदीप जैसे खेल सितारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देव मीणा पोल वॉल्ट स्पर्धा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। जबकि समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट के क्षेत्र में पूरे देश का नाम रोशन किया।
नाथू बरखेड़ा क्षेत्र में 100 एकड़ में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स बन रहा है। यहां हॉकी और फुटबॉल के मैदान तैयार हैं। करीब 100 करोड़ से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स को पूरी तरह विकसित होने में लगभग डेढ़ साल का समय और लग सकता है। यहां 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम भी बन रहा है। इसके साथ चार-चार हजार दर्शकों की क्षमता वाले दो हॉकी ग्राउंड भी बनाए जा रहे हैं।