
Sanchi Milk Price : मदर डेयरी और अमूल के बाद मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित दुग्ध संघ सांची का दूध भी 7 मई यानी आज से 2 रुपए लीटर महंगा हो गया है। डीटीएम 180 एमएल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है। 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिनके अग्रिम कार्ड 15 मई तक बन चुके हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही दूध मिलेगा। घी के दाम भी 20 रूपए प्रति लीटर बढ़े हैं, 1 लीटर 630 का होगा।
सांची दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ की ओर से नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू की गईं हैं। इधर, बढ़े दूध के दाम को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आज से प्रदेशभर में सांची दुग्ध संघ द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के तहत अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 33 रुपए से की जगह अब 34 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर का रेट 65 से 67 रुपए कर दिया गया है। स्टेंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 31 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 28 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 26 रुपए और चाह दूध एक लीटर 60 रुपए में मिलेगा।
सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएंगी। बता दें कि, इससे पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध पर एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, मदर डेयरी इससे पहले दूध के दामों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी।
Updated on:
7 May 2025, 9:01 AM IST
Published on:
7 May 2025, 9:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.