
Fail Students :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कराए गए 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश के मुखयमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। अगर बात करें हायर सेकेंडरी एग्जाम में 2025 के शैक्षणिक सत्र में 14.48 फीसद रेग्युलर कैंडिडेट्स वहीं, 26.48 फीसद प्राइवेट कैंडिडेट्स पास हुए हैं।
मेरिट लिस्ट में आर्ट्स के 26 कैंडिडेट्स, मेथ्स साइंस के 35 परीक्षार्थी, बायोलॉजी के 53 परीक्षार्थी, कॉमर्स के 34 परीक्षार्थी और एग्रीकल्चर के 8 परीक्षार्थी शामिल रहे।
वहीं, कुल 6,01,951 रेगुलर परीक्षार्थियों के एग्जाम रिजल्ट घोषित किए गए हैं, इनमें 3,18,743 परीक्षार्थी फर्स्ट डिविजन से पास हुए। 1,29,472 परीक्षार्थी सेकंड डिविजन से पास हुए और 502 परीक्षार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस तरह कुल 2,48,807 परीक्षार्थी 12वीं बोर्ड में पास हुए और उनका परीक्षाफल 74.48 फीसदी रहा।
एमपी बोर्ड की ओर से इस साल सप्लीमेंट्री एग्जाम के बजाए परीक्षा के लिए ही दूसरा मौका दिया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट्स जो मंडल की पहली परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे या फेल रहे हों, दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
वहीं, जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट में सुधार कराना चाहें वो भी इस मौके का फायदा ले सकते हैं। परीक्षार्थियों का पहले और दूसरे एवं मौके में से जो भी श्रेष्ठ परिणाम होगा, वो अंतिम रूप से मान्य रहेगा। दूसरे मौके के दौरान एग्जाम देने के लिए शामिल होने वाले ऑनलाइन आवेदन दिनांक 07.05.2025 से 21.06.2025 रात 12 बजे तक एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे।
द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजीलॉकर से अपनी अंकसूची की सर्टिफाइड कॉपी हासिल कर सकते हैं।
दूसरी बार का रिजल्ट घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी। दूसरे मौके के एग्जाम 17.06.2025 से 05.07.2025 तक किया जाएगा। वहीं, पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने हेतु परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि 06.05.2025 से 15.05.2025 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल से किए जा सकते हैं।
Updated on:
6 May 2025, 2:29 PM IST
Published on:
6 May 2025, 2:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.