24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Board Result : कौन हैं सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल? जिन्होंने 10वीं में 500 में से 500 अंक लाकर रचा इतिहास, देखें मार्कशीट

MP Board Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल करके 10वीं में टॉप किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 May 2025, 12:47 PM IST

MP Board Result

MP Board Result :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत आने वाली 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। इस साल सिंगरौली में रहने वाली प्रज्ञा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 500 अंक हासिल करके प्रदेशभर में टॉप किया है। रिजल्ट घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ने अपनी इस उपलब्धि से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। वहीं बात करें 10 बोर्ड के कुल रिजल्ट की तो इस बार 10 कक्षा में नियमित रूप से पास होने वाले छात्रों प्रतिशत 76.22% रहा है।

डिस्ट्रिक्ट वाइज परफॉरमेंस की बात करें तो सूबे के नरसिंहपुर जिले ने सबसे अच्छा परफार्मेंस देते हुए 92.73 फीसद रिजल्ट दिया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10वीं क्लास से कुल 9.53 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : 10वीं का 76.2% तो 12वीं का 74.48% रहा रिजल्ट, मोहन राज में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

प्रज्ञा जायसवाल रही टॉपर

मध्य प्रदेश के छोटे जिले सिंगरौली की 10वीं की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल करके प्रदेशभर में टॉप किया है। प्रज्ञा की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार गर्वान्वित महसूस कर रहा है, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहोल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, प्रज्ञा के परिणाम ने ये साबित कर दिया कि, मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2025 LIVE: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपनी मार्कशीट

सफलता की कुंजी, देखें प्रज्ञा की मार्कशीट

वहीं, मीडिया से चर्चा के दौरान प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छा शक्ति को दिया है। उन्होंने बताया कि, उनका ध्यान हमेशा अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहा और किसी भी प्रकार के विघ्न से वे विचलित नहीं हुईं। प्रज्ञा ने ये सुनिश्चित किया कि उनकी पढ़ाई में कोई कमी न हो और हर विषय में उनका ज्ञान मजबूत हो। प्रज्ञा के अनुसार, सफलता के लिए समय का प्रबंधन और एकाग्रता सबसे जरूरी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया और अन्य बधाओं से खुद को दूर रखा। अपनी पढ़ाई के लिए उन्होंने एक ठोस योजना बनाई और हर दिन उसी पर काम किया।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट में फेल होने वाले छात्र न हों निराश, ये मौका बाकी है आपके पास

खास संदेश

प्रज्ञा का मानना है कि, अगर इरादा मजबूत हो तो किसी भी चुनौती को हासिल किया जा सकता है। उनका यह संदेश उन सभी छात्रों के लिए है, जो जीवन में अपनी सफलता की दिशा में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। उनकी सफलता सिद्ध करती है कि, अगर मेहनत के साथ सही दिशा में काम करें तो कोई भी सपना पूरा हो सकता है। प्रज्ञा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणा है।