24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Board Result : 10वीं का 76.2% तो 12वीं का 74.48% रहा रिजल्ट, मोहन राज में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

MP Board Result : इस बार घोषित हुए नतीजों के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल का रिजल्ट 76.2 फीसद रहा है। जबकि, हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 74.48 फीसद रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 May 2025, 10:59 AM IST

MP Board Result

MP Board Result :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत आने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के भाग्य का फैसला हो गया है। MPBSE की ओर से आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकंडरी और DPSE मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह ठीक 10 बजते ही सीएम आवास से रिजल्ट की घोषणा की है। आपको बता दें कि, इस बार सामने आए परीक्षार्थियों के नतीजों ने मोहन सरकार के कार्य वर्ष में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

आपको बता दें कि, इस बार घोषित हुए नतीजों के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल का रिजल्ट 76.2 फीसद रहा है। जबकि, हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 74.48 फीसद रहा है। इस बार भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट में फेल होने वाले छात्र न हों निराश, ये मौका बाकी है आपके पास

ये हैं 10वीं और 12वी के टॉपर

सबसे पहले बात करें 10वीं कक्षा के नतीजों की तो मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जयसवाल ने 10वीं बोर्ड में टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में इतिहास रचते हुए 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि, 12वीं कक्षा के नतीजों में सतना जिले की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, टॉपर जिले की बात करें तो नरसिंहपुर ने इस बार बाजी मारी है। यहां 91 फीसदी रिजल्ट रहा है।

छात्र यहीं चेक करें अपना रिजल्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। 10वीं में 9.53 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। जबकि, 7.06 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया था।

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2025 LIVE: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपनी मार्कशीट

वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें नतीजे

वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र घबराएं नहीं, वो मोबाइल एप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स Digilocker के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ Google Play Store, MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download कर Know Your Result पर भी परिणाम दिखेगा।

कम नंबर आएं या फेल हों तो न हो निराश

जिन छात्रों के नंबर कम आए हों या वो परीक्षा में फेल ही हो गए हों तो उन छात्रों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें एक बार फिर एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं, मेन एग्जाम में फेल होने पर छात्र जुलाई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। ये फैसला नई शिक्षा नीति-2020 (NEP2020) के तहत लिया गया है।