हलालपुरा बस स्टैण्ड पर यात्रियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
भोपाल/संत हिरदाराम नगर. हलालपुर बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बस अड्डे के भूमिपूजन के दौरान नेताओं ने इसे शहर का सबसे सुंदर बस अड्डा बनाने का दावा किया था लेकिन आज के हालात इतने खराब हैं कि यहां यात्रियों को पीने के लिए शुध्द पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है वहीं पार्किंग नहीं होने से वाहनचालक बस अड्डे के भीतर ही उस स्थान पर वाहन पार्क कर देते हैं जहां का स्थान बसों को खड़ा करने के लिए निर्धारित किया गया है।
बसों का इन शहरों के लिए होता है का संचालन
हलालपुरा बस अड्डे से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का अवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन 50 से अधिक बसें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित होती हैं। हलालपुर बस अड्डे से इंदौर, राजगढ़, सीहोर, ब्यावरा, पचोर, आष्टा आदि स्थानों के लिए प्रतिदिन बसे संचालित होती हैं।
पार्किंग की कमी
हलालपुर बस अड्डे पर दो पहिया चार पहिया वाहनों को खडा करने के लिये पार्किंग निर्धारित नहीं की गई है जिस वजह से अव्यवस्था रहती है यहां आने वाले यात्रियों के परिजन एवं बस अड्डे के कर्मचारी वाहनों को बस के लिए निर्धारित स्थान पर खड़ा कर देते हैं जिस वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।देखरेख के अभाव में आवारा कुत्ते बैठते हैं कुर्सियों पर हलालपुर बस अड्डे पर यात्रियों के लिए कुर्सियां तो लगाई हैं लेकिन देखरेख के अभाव में यहां कुत्ते कुर्सियों पर बैठ जाते हैं। कुत्तों के डर से यात्री कुर्सियों पर नहीं बैठते।
शुध्द पानी की दरकार
हलालपुर बस अड्डे पर नगर निगम की तरफ से पीने के शुध्द पानी की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम ने पीने के स्वच्छ पानी के लिये किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई।
हलालपुर बस अड्डे पर पीने का पानी नहीं मिलता। इंदौर जाने के लिए अड्डे पर आया लेकिन न यहां बैठने का स्थान मिला और न पीने के लिए पानी। बोतल का पानी पीकर खरीदना पड़ा। बस अड्डे पर अतिक्रमण किया गया है।
संजय विश्वकर्मा, यात्री