
भोपाल। छोटे छोटे पदों पर नौकरी के लिए तमाम क्राइटेरिया निश्चित है तो, देश चलाने जैसे महत्वपूर्ण काम के लिए कोई नियम क्यों नहीं है। पॉलिटिक्स में भी उम्र का बंधन व क्वालिफिकेशन होना चाहिए। यह विडंबना ही है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कोई नियम नहीं है। पद पर रहने का भी समय तय होना चाहिए। एक नेता दो या तीन बार से ज्यादा चुनाव ना लड़ सके, इससे युवाओं को मौका मिलेगा। इन कमियों को दूर करके ही राजनीति का शुद्धिकरण संभव होगा। पत्रिका के महाअभियान 'स्वच्छ करें राजनीतिÓ के संबंध में मंगलवार को पत्रिका कार्यालय में परिचर्चा में युवाओं ने बेबाक राय रखी। इनका कहना था अब जरूरत है युवा, पढ़े लिखे, समझदार लोगों के कदम बढ़ाने की। आम लोगों को जागरूक होने की कि राजनीति गंदी नहीं है, हम और आप इसे और बेहतर बना सकते हैं।
ये प्रमुख बिंदु आए सामने
शुद्धिकरण की शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए
नेताओं की आयु सीमा तय होना चाहिए
नेताओं के लिए वर्र्किंग लिमिट भी तय हो
कॉलेजों के सिलेबस में इसे एक सब्जेक्ट के रूप में लेना चाहिए
इनके लिए एंट्रेंस एग्जाम और क्वालिफिकेशन तय होना चाहिए
युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए
वन टाइम इलेक्टेड पॉलिसी होना चाहिए
एजुकेशन सिस्टम में एक्टिव पॉलिटिक्स को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही सरकार को रोडमैप लोगों को बताना होगा।
-स्वप्निल पटेल
युवाओं को चाहिए कि वे राजनीति को भी कॅरियर के रूप में लें। इससे ही देश के बेहतर और होनहार लीडर मिलेंगे। परिवार को भी यह समझना होगा।
-साक्षी भारद्वाज
राजनीति के लिए नेताओं की सलेक्शन प्रक्रिया होनी चाहिए। एग्जाम के माध्यम से पार्टी को नेता चुनना चाहिए। इससे समझदार व्यक्ति ही नेता बनेगा
-हिमांशु श्रीवास्तव
नेताओं के लिए एज लिमिट के साथ वर्र्किंग लिमिट भी होनी चाहिए। मसलन एक नेता को दो से ज्यादा बार नहीं चुना जाना चाहिए।
-विष्णु कुशवाहा
पार्टी को मिलने वाले फंड में ट्रांसपरेंसी होनी चाहिए और इसे आरटीआइ में शामिल करना चाहिए। पार्टी को किए गए वादों का रोडमैप जनता को बताना चाहिए।
-चिराग पुरोहित
वंशवाद को खत्म कर युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। हम वंशवाद के नाम पर लगातार एेसे लोगों को ढोते हैं जो उस पद के काबिल ही नहीं होते।
-दीपिका यादव