भोपाल

CM ने कर्मचारियों के बारे में मांगा फीडबैक, निष्पक्ष काम न करने वालों पर गिरेगी गाज

कमलनाथ ने कर्मचारियों के बारे में फीडबैक मांगा, निष्पक्ष काम न करने वालों की जानकारी भेजें: सीएम

less than 1 minute read
May 02, 2019
cm kamal nath action

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी उम्मीदवारों से लोकसभा चुनाव में पक्षपात पूर्ण काम करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की सूची मांगी है। उन्होंने उम्मीदवारों और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर प्रमाण के साथ अधिकारी-कर्मचारियों के नाम, पद व विभाग की जानकारी देने को कहा है।

कमलनाथ ने कर्मचारियों को दिया सीधा संदेश

भाजपा ने सीएम के इस पत्र को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है। आरोप है कि यह पत्र चुनाव में लगे कर्मचारियों को धमकी है। कहा गया है कि कांग्रेस कार्यालय जैसे चुनाव कार्यालय हो गया है। कमलनाथ ने कर्मचारियों को सीधा संदेश दिया है कि या तो वे कांग्रेस के लिए काम करें या दंड भोगने के लिए तैयार रहें।

नहीं कर रहे प्रचार तो होगी कार्रवाई

उधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, कमलनाथ कर्मचारियों को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप है, कमलनाथ के कहने का अर्थ है, जो कर्मचारी कांग्रेस का चुनाव प्रचार नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 May 2019 09:53 am
Also Read
View All